—विज्ञापन—
WWE WrestleMania 42 अब बस कुछ ही दिन दूर है. ब्रॉक लैसनर मौजूदा समय में काफी चर्चा में चल रहे हैं. WrestleMania 42 में उनका मैच यंग स्टार ओबा फेमी के साथ तय किया गया है. इस मुकाबले को लेकर पूरी दुनिया काफी उत्साहित हैं. आप सभी जानते हैं कि लैसनर का कंपनी में पार्ट-टाइम शेड्यूल है. इसके बावजूद कमाई के मामले में वो सबसे आगे ही रहते हैं. कंपनी ने हमेशा उनके ऊपर पैसों की बौछार की है. खैर WrestleMania 42 से हम आपको द बीस्ट की कुल नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.
Celebrity Net Worth के अनुसार उनकी नेटवर्थ 20 मिलियन डॉलर (करीब 2 अरब) है. साल दर साल उनकी संपत्ति में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. 2002 से लैसनर WWE में काम कर रहे हैं. कंपनी उनके ऊपर हमेशा मेहरबान रही है. कुछ साल पहले तक वो WWE में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले रेसलर्स की लिस्ट में नंबर एक के स्थान पर थे. विंस मैकमैहन ने हमेशा उन्हें अपनी छत्रछाया में रखा.
ब्रॉक लैसनर की कमाई के सोर्श बहुत ज्यादा हैं. उन्होंने UFC में भी अपना दम दिखाया. WWE और UFC के साथ तगड़ी डील की वजह से उन्होंने खूब कमाई की. लैसनर ने हमेशा बड़ी रकम वाले मैचों में ही हिस्सा लिया. लैसनर का 2010 के दशक में जिमी जॉन्स के साथ भी एक लंबा एंडोर्समेंट समझौता था. वहां से भी उन्हें बढ़िया पैसा मिलता है. इसके अलावा मर्चेंडाइज और एडवर्टाइजमेंट से भी उनकी कमाई होती है.
ब्रॉक लैसनर का लंबे समय से WWE में पार्ट-टाइम शेड्यूल रहा है. इसके बावजूद वो सबसे अधिक कमाई करने वाले रेसलर्स में से एक हैं. WWE से उन्हें हर साल करीब 5 मिलियन डॉलर सैलरी मिलती है, जिसमें उनका बोनस भी शामिल है. इसका एक कारण ये भी है कि लैसनर ने अपनी लोकप्रियता की वजह से WWE को अच्छा बिजनेस भी दिलाया है. WWE ने हमेशा उनके ऊपर भरोसा जताया है.
ब्रॉक लैसनर के पास WWE में हासिल करने के लिए अब कुछ नहीं बचा है. लैसनर की कई दिग्गजों के साथ राइवलरी रही और इस वजह से ही उन्हें तगड़ा कॉन्ट्रैक्ट कंपनी ने दिया. लैसनर ने बड़ी चैंपियनशिप भी अपने नाम की हैं. कंपनी ने हमेशा उन्हें टॉप फ्यूड में ही रखा. लैसनर जब तक रिटायर नहीं हो जाते हैं, तब तक उन्हें बड़े वेतन वाले कॉन्ट्रैक्ट मिलते रहेंगे.
ब्रॉक लैसनर को कंपनी ने रेसलमेनिया 42 में हाई-प्रोफाइल मैच में रखा है. कंपनी के फ्यूचर स्टार ओबा फेमी के साथ उनका मैच होना है. लैसनर की वजह से फेमी को बड़ा पुश मिल सकता है. अभी तक इनकी राइवलरी में फेमी का ही दबदबा देखने को मिलेगा. कहा जा रहा है कि मेगा इवेंट में फेमी को द बीस्ट के ऊपर उनके करियर की सबसे बड़ी जीत मिल सकती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in