राशिचक्र की कुल राशियों की किस्मत आज पलटने वाली है। दरअसल आज बुद्ध पूर्णिमा है। पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। हिंदू धर्म में इस तिथि को काफी शुभ माना जाता है। इस खास दिन पर लोग विशेष पूजा-अर्चना के साथ व्रत रखते हैं। साथ ही आज के दिन दान-पुण्य का काम करना अच्छा माना जाता है साथ ही वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देना भी काफी शुभ होता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। ऐसे में इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। ज्योतिषीय लिहाज से भी आज का दिन बहुत ही खास है। आज ग्रहों की चाल एक अद्भुत संयोग बना रही है जिसका लाभ कुछ राशियों को भरपूर मिलने वाला है।
सूर्य और बुध की युति से एक शक्तिशाली राजयोग बन रहा है जो कई राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। कुल मिलाकर आज 4 ऐसी राशियां हैं जिनकी किस्मत का ताला खुल सकता है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर आज के दिन बुध ग्रह उच्च राशि मेष में अस्त होने जा रहा है। इसी के साथ अब मेष राशि में सूर्य और बुध की युति होने वाली है। ज्योतिष शास्त्र की दुनिया में इस युति को काफी शुभ माना जाता है क्योंकि इससे बुधादित्य राजयोग बनता है। आज बुद्ध पूर्णिमा भी है। दिक्र पंचांग के हिसाब से आज सिद्धि योग भी बन रहा है। ऐसे में इस महासंयोग का असर किन लोगों पर होगा? आइए विस्तार से समझते हैं।
ग्रहों की बदल रही स्थिति का सबसे ज्यादा लाभ मेष राशि वाले उठाने वाले हैं। ये समय इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस दौरान वो सारी बाधाएं खत्म होती दिखेगी जो मेष राशि वाले लोग अब तक देखते आ रहे हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सही संतुलन बन पाएगा। साथ ही कुछ ऐसे नए मौके भी मिलेंगे जो तरक्की देंगे। इस दौरान पैसों से संबंधित सारी दिक्कतें भी दूर होती दिखेंगी। कुल मिलाकर बुधादित्य योग मेष राशि को पूरी तरह से राहत दिलाएगा।
सूर्य और बुध की युति से बनने वाला संयोग वृषभ राशि की जिंदगी में भी खुशहाली लेकर आएगा। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही इस दौरान लिया गया हर फैसला इनके फेवर में ही आने के चांसेंस हैं। निवेश करना है तो सही फैसला लेकर आगे बढ़ सकते हैं क्योंकि फायदा होने के चांस ज्यादा हैं। वृषभ राशि वालों के वो सारे काम अब बनते दिखेंगे जो अभी तक किसी ना किसी वजह से अटकते जा रहे थे।
बुधादित्य राजयोग का असर मिथुन राशि वालों पर भी दिखने वाला है। इस राजयोग की एनर्जी से मिथुन राशि वालों की जिंदगी की गाड़ी अब धीरे-धीरे पटरी पर वापस आएगी। बने हुए काम जो बिगड़ते जा रहे थे, अब सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। इस दौरान पॉजिटिव रहें। कोशिश करें कि आप फालतू के खर्चे ना करें। अपने खर्चों पर लगाम लगा लेंगे तो इस राजयोग का भरपूर फायदा आपको मिलेगा।
सूर्य-बुध की युति मीन राशि वालों को भी लाभ दिला सकती है। हालांकि इस दौरान इस राशि के लोगों को सोच-समझकर ही हर कदम उठाना है। मौके खूब मिलेंगे लेकिन सही चीज को पहचानकर आगे बढ़ना ही सबसे बड़ा टास्क रहेगा। बस धैर्य बनाकर रखें। इस राशि के लोग जितनी समझदारी से हर फैसला लेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play