Buxar News: 24 अक्टूबर को होगा जिलास्तरीय युवा उत्सव – Hindustan

Buxar News: पेज-युवा के लिए — तैयारी पांच विधाओं के कलाकार दिखायेंगे अपनी-अपनी प्रतिभा अनुमंडल स्तर पर 13 अक्टूबर को प्रतियोगिता आयोजित बक्सर, हमारे संवाददाता। जिलास्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आगामी 24 अक्टूबर को नगर भवन में होगा। इस उत्सव के माध्यम से 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा कलाकारों को अलग-अलग कला विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। युवा उत्सव में कुल पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसमें समूह लोक नृत्य, समूह गायन, चित्रकला, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं की रचनात्मक क्षमता, कलात्मक अभिरुचि और सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस संबंध में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी बताया कि अनुमंडल व जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं होगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जिलास्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए पहले अनुमंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होना होगा। अनुमंडल स्तरीय कार्यक्रम 13 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विधा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन जिलास्तरीय आयोजन के लिए किया जाएगा। इस प्रकार प्रत्येक विधा से तीन प्रतिभागियों को जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। युवा उत्सव में भाग लेने के इच्छुक सभी प्रतिभागियों के लिए भारत युवा पोर्टल (माई भारत पोर्टल) पर पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है। बिना पंजीकरण के प्रतिभागिता सुनिश्चित नहीं हो सकेगी। युवा कलाकारों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कर अनुमंडलस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की गई है। यह आयोजन जिले के युवाओं को अपनी कला और सांस्कृतिक प्रतिभा सामने लाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। (बक्सर से नवीन पाठक)

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News