Feedback
नगांव लोकसभा सीट पर बदरुद्दीन अजमल से 75 हजार वोटों से आगे BJP
पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर जीते अशोक आनंद
रेजीनगर में BJP की बड़ी बढ़त, तीसरे राउंड के बाद 20,307 वोटों से आगे
पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर AINRC की बड़ी बढ़त, 8,482 वोटों से आगे अशोक आनंद
पुडुचेरी उपचुनाव: अशोक आनंद की बढ़त पर समर्थकों ने मनाया जश्न
तमिलनाडु में धारापुरम में AIADMK आगे, मदुरांतकम में TVK की बढ़त
तमिलनाडु उपचुनाव: NTK एजेंट को पहले एंट्री से रोका, बाद में मिली परमिशन
नंदीग्राम और रेजीनगर में जीतेंगे, मुस्लिम वोट हमारे पक्ष में पड़े: तपस रॉय
असम की नगांव सीट पर BJP आगे
नंदीग्राम उपचुनाव: मतगणना केंद्र पर 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
नंदीग्राम-रेजीनगर के पोस्टल बैलेट काउंटिंग में BJP आगे
बंगाल उपचुनाव पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, नंदीग्राम-रेजीनगर में दोबारा वोटिंग की मांग
‘लोगों पर थोपा गया उपचुनाव’, बोले NTK उम्मीदवार जनकीरामन
तमिलनाडु उपचुनाव: NTK उम्मीदवार बोले- TVK नहीं, हम लाएंगे असली बदलाव
असम उपचुनाव: नगांव में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू, जल्द खुलेंगे EVM के वोट
तमिलनाडु उपचुनाव: ताला तोड़कर खोला गया EVM वाला कमरा
बंगाल उपचुनाव: नंदीग्राम और रेजीनगर में वोटों की गिनती शुरू
असम उपचुनाव: नगांव लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू
तमिलनाडु उपचुनाव रिजल्ट: TVK के लिए दो सीटों पर जीत क्यों है जरूरी
तमिलनाडु उपचुनाव: TVK के सत्ता में आने के बाद उपचुनाव बड़ा टेस्ट
धारापुरम में मतगणना केंद्र पहुंचे पार्टियों के बूथ एजेंट
नंदीग्राम उपचुनाव की मतगणना से पहले सुरक्षा कड़ी, पुलिस बल तैनात
AIUDF नेता बदरुद्दीन अजमल बोले- चेहरे पर होगी जीत की मुस्कान
काउंटिंग से पहले तमिलनाडु में मतगणना केंद्र पर बढ़ाई गई सुरक्षा
4 राज्यों की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी बीजेपी उम्मीदवार ने बढ़त बना रखी है. वहीं, तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर AIADMK आगे है, जबकि मदुरंतकम में TVK को बढ़त मिली हुई है.
पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर AINRC उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. इन छह सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था. इनमें पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो, पुडुचेरी की एक विधानसभा सीट और असम की एक लोकसभा सीट शामिल है. मतगणना के साथ ही सभी सीटों पर मुकाबले की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होगी.
यह भी पढ़ें: By-Election Results 2026 Live: उपचुनाव में BJP का जलवा दिखेगा या दूसरी पार्टियां देंगी टक्कर? 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू
इस लाइव ब्लॉग में वोटों की गिनती, शुरुआती रुझान, बढ़त बनाने वाले और पीछे चल रहे उम्मीदवार, जीत हार और सभी छह सीटों से जुड़े ताजा अपडेट मिलते रहेंगे.
असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार देवाशीष शर्मा बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं. अब तक 3,25,141 वोटों की गिनती हो चुकी थी. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, देवाशीष शर्मा को 1,81,017 वोट मिले हैं. वहीं, AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को 1,05,769 वोट मिले. शर्मा 75,248 वोटों से आगे चल रहे हैं.
पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर AINRC उम्मीदवार अशोक आनंद ने जीत दर्ज की है. NDA के साथ गठबंधन में शामिल AINRC के अशोक आनंद को कुल 13,358 वोट मिले. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार ई. विनयगम को 4,876 वोट मिले. अशोक आनंद ने विनयगम को 8,482 वोटों के अंतर से हराया.
पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है. बीजेपी को अब तक 28,416 वोट मिले हैं, जबकि AJUP के खाते में 8,109 वोट आए हैं. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार को 1,708 वोट मिले हैं. तीसरे राउंड के बाद बीजेपी 20,307 वोटों से आगे चल रही है.
पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में AINRC उम्मीदवार अशोक आनंद आगे चल रहे हैं. उन्हें अब तक 13,358 वोट मिले हैं. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार ई विनायगम को 4,876 वोट मिले हैं. अशोक आनंद 8,482 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं. DMK उम्मीदवार के सेथु उर्फ सेथुसेल्वम 2,664 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. वह अशोक आनंद से 10,694 वोट पीछे चल रहे हैं.
पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के दौरान ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के उम्मीदवार अशोक आनंद बढ़त बनाए हुए हैं. उनकी बढ़त के बीच समर्थकों में उत्साह देखने को मिला. समर्थकों ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया. हालांकि, अंतिम नतीजे आने के बाद ही जीत की स्थिति साफ होगी.
VIDEO | Puducherry bypoll counting: All India N.R. Congress (AINRC) candidate Ashok Anand leads in the Thattanchavady Assembly bypoll; Supporters burst firecrackers and distribute sweets. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/QwO2KlMTmE
तमिलनाडु में उपचुनाव की मतगणना जारी है. तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर AIADMK ने तीन राउंड की गिनती के बाद बढ़त बना ली है. वहीं, मदुरांतकम सीट पर TVK आगे चल रही है. यहां AIADMK ने DMK को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.
VIDEO | Puducherry bypoll counting: All India N.R. Congress (AINRC) candidate Ashok Anand leads in the Thattanchavady Assembly bypoll; Supporters burst firecrackers and distribute sweets. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/QwO2KlMTmE
तमिलनाडु उपचुनाव की मतगणना के दौरान तिरुप्पुर जिले के एलआरजी गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज फॉर वुमेन में विवाद की स्थिति बन गई. NTK के एक एजेंट ने आरोप लगाया कि मतगणना केंद्र में जगह की कमी बताकर उन्हें अंदर जाने से रोका गया. हालांकि, बाद में उन्हें अंदर जाने की इजाजत दे दी गई.
VIDEO | Tamil Nadu Bypolls Counting: NTK agent alleges denial of entry over lack of space at counting centre, later allowed. (Visuals from LRG Government Arts College for Women in Tiruppur district) (Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/RKC9qjswhs
पश्चिम बंगाल के मंत्री तपस रॉय ने नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों को लेकर जीत का भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी दोनों सीटों पर जरूर जीत हासिल करेगी. तपस रॉय ने यह भी दावा किया कि मुस्लिम मतदाताओं के वोट उनके पक्ष में पड़े हैं.
VIDEO | “We will surely win Nandigram and Rejinagar; Muslim votes have worked in our favour,” says West Bengal Minister Tapas Roy on bypoll results. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/rOTal4rmE0
असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के दौरान BJP के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं. मतगणना के रुझानों पर सबकी नजरें टिकी हैं. हालांकि, अंतिम नतीजे आने के बाद ही जीत की तस्वीर साफ होगी.
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के बीच सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पूर्व मेदिनीपुर के एसपी अंशुमान साहा ने बताया कि मतगणना केंद्र पर 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. केंद्र के अंदर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) सुरक्षा संभाल रहा है. वहीं, बाहर जिला पुलिस, SAP और DAF के जवान तैनात हैं.
VIDEO | Nandigram Bypoll: East Medinipur SP Anshuman Saha says, “More than 500 police personnel have been deployed at the counting venue. The CAPF is handling security inside the premises, while district police, SAP and DAF personnel are deployed outside. Security checks, pickets and patrolling are in place across the district. There are no specific inputs indicating any law and order concerns, and we hope the counting will proceed peacefully.” (Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में BJP आगे चल रही है. पोस्टल बैलेट की गिनती में BJP ने बढ़त बनाई है. इन दोनों सीटों पर उपचुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं. हालांकि, अभी EVM के वोटों की गिनती के बाद ही तस्वीर साफ होगी.
इनपुट: इंद्रजीत कुंडू
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और बिना किसी डर के हुआ होता, तो नतीजों को लेकर उम्मीद की जा सकती थी. उन्होंने दोनों सीटों पर दोबारा मतदान कराने की मांग की. कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के बीच मिलीभगत का आरोप भी लगाया.
#WATCH | West Bengal State Congress President Subhankar Sarkar says, “There would have been some hope if the voting had been free, fair, and fearless. We had actually demanded a re-poll. Genuine voters could not reach the polling stations to cast their votes… oters in the Nandigram constituency were distressed; they were unable to cast their votes. Consequently, we demanded a re-poll in both Rejinagar and Nandigram… the BJP’s current mindset, favoring ‘one country, one vote, and one political party’—reflects a ‘Manuwadi’ ideology. The nexus formed between the Election Commission and the Central Govt led to the exclusion of genuine voters’ names from the rolls…These individuals were denied the opportunity to vote…”
तमिलनाडु की मदुरांतकम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के बीच NTK उम्मीदवार जनकीरामन ने कम मतदान को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वोटिंग प्रतिशत में गिरावट इस उपचुनाव को लेकर लोगों की सोच को दिखाती है. उनके मुताबिक, यह उपचुनाव लोगों पर थोपा गया है.
VIDEO | Tamil Nadu bypoll counting: “Reduction in voter turnout reflects people’s mindset about this bypoll, it has been thrust upon them,” says NTK Candidate from Madurantakam, Janakiraman. (Full video available on PTI videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/ANm7XPAs4S
तमिलनाडु की मदुरांतकम विधानसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है. इस बीच NTK उम्मीदवार जनकीरामन ने कहा कि असली बदलाव उनकी पार्टी NTK लाएगी, TVK नहीं. उन्होंने कहा कि उन्हें जनता पर भरोसा है.
#WATCH | Madurantakam, Tamil Nadu | Counting of votes for the Madurantakam Assembly bypoll is underway amid tight security NTK Madurantakam Candidate Janakiraman says, “NTK will be the real change, not TVK; we have trust in the people.” https://t.co/PbCHRw14n6
असम के नगांव में उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिकाश शर्मा ने बताया कि डॉसन स्कूल में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो चुकी है. इसके बाद EVM के वोटों की गिनती भी शुरू होगी. दो विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना बॉयज गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में होगी, जबकि रुपोहीहाट, सामागुरी और धींग की गिनती डॉसन स्कूल में होगी. वहीं, मोरीगांव कॉलेज में जागीरोड, मोरीगांव और लाहोरीघाट के वोट गिने जा रहे हैं.
VIDEO | Nagaon Bypoll Counting: District Information and Public Relations Office (DIPRO), Nagaon, Bikash Sharma says, “The counting of postal ballot papers has just begun at Dawson School. That process is currently underway. A little later, the counting of votes from the EVMs will also begin. Apart from that, the counting for two Assembly Legislative Constituencies (ALCs) will take place here at the Boys’ Government Higher Secondary School, while the counting for Rupohihat, Samaguri, and Dhing ALCs will be held at Dawson School. Another counting center has been set up at Morigaon College in Morigaon, where votes for Jagiroad, Morigaon, and Laharighat are being counted. The number of counting rounds varies for each ALC. There are 14 tables set up for every single ALC, with each set of 14 tables constituting one round…” (Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
तमिलनाडु की मदुरांतकम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार को वोटों की गिनती शुरू हुई. इससे पहले EVM रखे गए सीलबंद कमरे का ताला तोड़कर उसे खोला गया. इस दौरान जिला कलेक्टर, रिटर्निंग ऑफिसर और चुनाव पर्यवेक्षक मौजूद रहे.
VIDEO | Tamil Nadu Bypolls: The sealed room housing the EVMs was opened after its lock was broken in the presence of the District Collector, Returning Officer, and Election observers as counting of votes for Madhurantakan bypoll begins. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई. मई में सत्ता में आने के बाद यह BJP की पहली चुनावी परीक्षा है. इन उपचुनावों के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं.
असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
पुडुचेरी में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है. थट्टनचावडी विधानसभा क्षेत्र के मोतीलाल नेहरू सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
VIDEO | Puducherry: Heavy police security deployed at the Motilal Nehru Government Polytechnic college in Thattanchavady constituency ahead of assembly bypoll counting. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/GyXSGshI9p
यह उपचुनाव TVK के लिए काफी अहम है. दरअसल, टीवीके विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी. पार्टी के पास अभी पूर्ण बहुमत नहीं है. अगर इन दोनों कैंडिडेट्स की जीत होती है तो टीवीके की स्थिति मजबूत हो जाएगी. वहीं, अगर TVK प्रत्याशियों की हार होती है तो विपक्षी पार्टियों को सरकार पर सवाल उठाने का मौका मिल जाएगा.
तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती थोड़ी देर में होगी. इसके लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. मदुरांतकम में काउंटिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मई में TVK के सत्ता में आने के बाद ये उपचुनाव उसकी लोकप्रियता की परीक्षा माने जा रहे हैं.
VIDEO | The counting of votes for the Madurantakam and Dharapuram Assembly by-elections in Tamil Nadu will be taken up on Friday amidst a three-tier security cover. Security visuals from outside counting booth in Madurantakam The crucial by-polls held after the TVK came to power in May is viewed as a test for its popularity while the opposition AIADMK hopes to regain the seats lost to the TVK in the April Assembly elections. #MadurantakamBypoll #DharapuramBypoll (Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
तमिलनाडु के धारापुरम में उपचुनाव की मतगणना से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है. विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ एजेंट सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना केंद्र पहुंच रहे हैं. कुछ ही देर में उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू होगी.
VIDEO | Tamil Nadu: Booth agents of parties enter counting center in Dharapuram amid security ahead of by-poll vote counting. #DharapuramBypoll #TamilNaduNews (Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/12AP5wWmS5
पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. काउंटिंग सेंटर पर पुलिस बल तैनात है. प्रशासन ने मतगणना के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए इंतजाम किए हैं.
VIDEO | West Bengal: Tight security at counting center for Nandigram bypoll vote counting. #NandigramBypoll #WestBengalNews (Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/DNWlVoWqZS
असम में नगांव उपचुनाव के नतीजों को लेकर AIUDF नेता बदरुद्दीन अजमल ने जीत का भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि आज नतीजों के दिन अजमल और AIUDF के चेहरे पर मुस्कान होगी, जबकि बाकी लोग बैठकर रोएंगे. कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने समर्थन जताया. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के जल्द से जल्द इस्तीफे की मांग भी की.
#WATCH | Assam: On the Nagaon by-election, AIUDF leader Badruddin Ajmal says, “On result day, someone is bound to have a smile on their face. On result day, there will be smiles on the faces of Ajmal and the UDF. The others will sit and weep…” On Congress’s protest, he says, “We extend our full support to it. We believe such things should not happen in the judiciary, and Gyanesh Kumar should resign as soon as possible.” (08.10)
तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के आथुर स्थित इंटीग्रेटेड सोशल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां मदुरांतकम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना होनी है. वोटों की गिनती आज शुरू होगी. इस सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था.
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Security has been tightened at the Integrated Social Development Training Centre in Aathur, Chengalpattu district, ahead of the counting of votes for the Madurantakam Assembly constituency by-election, scheduled to begin today. Polling was held on October 6.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू