By-Election Results 2026 Live: नंदीग्राम में एक लाख वोटों से आगे BJP, रेजीनगर में बड़ा उलटफेर, तमिलनाडु में वि – ABP News

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में हुए उपचुनाव के नतीजों की तस्वरी कुछ ही देर में साफ हो जाएगी. सुबह 8 बजे वोटों की गिनती जारी है. उपचुनाव वाली तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, पुडुचेरी की थट्टांचावडी और असम की नगांव लोकसभा सीट शामिल है. थट्टांचावडी सीट का रिजल्ट जारी हो चुका है, यहां से अखिल भारतीय एन आर कांग्रेस (AINR) उम्मीदवार अशोक आनंद ने जीत दर्ज की है.
उधर, बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर बीजेपी की बड़ी बढ़त बरकरार है तो असम की नगांव सीट पर भी बीजेपी प्रचंड जीत की ओर है. तमिलनाडु की धारापुरम और मदुरंतकम में विजय की पार्टी टीवीके बड़े अंतर से आगे चल रही है. उपचुनाव में अब तक कांग्रेस का हाथ खाली दिख रहा है.
भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में लंबे वक्त के बाद सत्ता में वापसी की. पिछले विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब उसका रेजीनगर और नंदीग्राम में टेस्ट होगा. वहीं तमिलनाडु में तमिलगा वेट्री कझगम ने डेब्यू में ही जीत दर्ज की. मुख्यमंत्री विजय के लिए यह उपचुनाव परीक्षा की तरह होगा.
तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में दर्ज वोटों की गिनती की जाएगी. अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित इन दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी. इन दोनों सीटों के लिए सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बड़े नेताओं की ओर से जोरदार चुनाव प्रचार किया गया था.
यह उपचुनाव टीवीके के लिए काफी अहम है. टीवीके विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी. उसके पास अभी पूर्ण बहुमत नहीं है. अगर इन दोनों प्रत्याशियों की जीत होती है तो टीवीके की स्थिति मजबूत हो जाएगी. वहीं, अगर टीवीके प्रत्याशियों की हार होती है तो विपक्षी पार्टियों को सरकार पर सवाल उठाने का मौका मिल जाएगा.
रेजीनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार शंखराव सरकार ने 72710 वोट से जीत दर्ज की है. दूसरे नंबर पर हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी(AJUP) से उनके बेटे गुलाम नबी आजाद रहे. कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्लाहिल काफी तीसरे नंबर पर रहे.
नंदीग्राम सीट पर बीजेपी प्रचंड जीत की ओर है. 13 राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा उम्मीदवार 105869 वोटों से आगे चल रही हैं. शुरुआत से ही बीजेपी उम्मीदवार बढ़त बनाए हैं. कांग्रेस उम्मीदवार 37787 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News