Cabinet Decisions: Greater Noida Metro को मंजूरी – First India News

Search
First India News- Digital Desk
Date: 11-11-26 17:18
नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले लिए गए. ग्रेटर नोएडा तक नई मेट्रो परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. नई मेट्रो परियोजना के लिए 2390 करोड़ का बजट है.युगे युगीन भारत म्यूजियम को स्वीकृति दी गई. कैबिनेट ने सब्सिडी (NBS) की नई दरों को मंजूरी दी गई. आपको बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने आज दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है.
इनमें नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का विस्तार और नई दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में युगे युगीन भारत संग्रहालय का विकास शामिल है. दोनों परियोजनाओं पर कुल 5,620 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. केंद्रीय कैबिनेट ने नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन को सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक विस्तार देने की मंजूरी दी है.
जानकारी के मुताबिक इस परियोजना के तहत 8.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसमें पांच नए स्टेशन होंगे. परियोजना की अनुमानित लागत 2,390 करोड़ रुपये है और इसे 4 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस विस्तार से नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के यात्रियों को दिल्ली मेट्रो से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. नोएडा सेक्टर-61 पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों के लिए दिल्ली और एनसीआर के दूसरे हिस्सों तक पहुंचना आसान होगा.
नोएडा और ग्रेटर नोएडा देश के तेजी से विकसित हो रहे नियोजित शहरों में शामिल हैं. ये दोनों शहर बड़े आवासीय और व्यावसायिक केंद्र बन चुके हैं. मास्टर प्लान के मुताबिक , दोनों शहरों की संयुक्त आबादी 2011 में 7.39 लाख थी, जो 2021 में अनुमानित 24.7 लाख तक पहुंच गई. यानी दस वर्षों में आबादी तीन गुना से अधिक हो गई.

WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News