CBSE में किस स्टार के आए कितने नंबर? Shah Rukh Khan से लेकर Kriti Sanon तक का देखें रिपोर्ट कार्ड – News24 Hindi

—विज्ञापन—
बॉलीवुड के कई सुपरस्टार जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड से अपनी स्कूलिंग पुरी की है. आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ बड़े कलाकारों के बारे में बड़े कलाकारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड से अपनी पढ़ाई पूरी की है और आज इंडस्ट्री का जाना माना नाम है. चलिए जानते हैं कि उन कलाकारों ने पढ़ाई में कितने नंबर लाए हैं.
लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का आता है. शाहरुख खान ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से की है. किंग खान पढ़ाई के साथ-साथ खेल और ड्रामा में भी शानदार प्रदर्शन किया करते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो शाहरुख खान ने साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास किया है, जिसमें उन्हें लगभग 80.5% मार्क्स हासिल किए थे.
दूसरे नंबर पर हुमा कुरैशी का नाम आता है. हुमा कुरैशी ने बनियान ट्री स्कूल से अपनी पढ़ाई की है और बाद में वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है. आज हुमा कुरैशी बॉलीवुड का एक जाना माना नाम है.
तीसरे नंबर पर कृति सेनन का नाम मौजूद है. कृति ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम से की है. कृति ने 12वीं में 90% से ज्यादा मार्क्स हासिल किए थे. बता दे कि कृति सेनन ने बाद में Btech की भी पढ़ाई पूरी की है. आज वह फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है.
चौथे नंबर पर तापसी पन्नू का आता है. तापसी का जन्म दिल्ली में हुआ था और उन्होंने माता जय कौर पब्लिक स्‍कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है. यह स्कूल सीबीएसई बोर्ड से जुड़ा हुआ था. बता दे कि स्कूलिंग के बाद तापसी ने इंजीनियरिंग की है और बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा है.
लिस्ट में आखिरी नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम आता है. सिद्धार्थ ने अपनी स्कूलिंग के डॉन बॉस्को स्कूल (Don Bosco School)और नवल पब्लिक स्‍कूल (Naval Public School) पूरी किया है. बता दें कि दोनों स्कूल सीबीएसई बोर्ड से जुड़े हुए थे. सिद्धार्थ ने बाद में शहीद भगत सिंह कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News