Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। गुवा थाना क्षेत्र से रविवार को लापता हुए 13 वर्षीय छात्र पवन कुमार पान का शव मंगलवार को तीन दिन बाद नुईया गांव स्थित कारो नदी के बीच से बरामद किया गया। छात्र के नदी में डूबने की आशंका को लेकर पुलिस और स्थानीय ग्रामीण लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को नदी के बीच एक चट्टान के पास छात्र का शव फंसा मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर उसे नदी से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही गुवा पुलिस की टीम नुईया गांव स्थित कारो नदी के तट पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।
लगातार बारिश के कारण कारो नदी उफान पर है, जिससे खोज अभियान में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।ज्ञात हो कि पवन कुमार पान गुवा स्थित डीएवी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था और फैब्रिकेशन निवासी साकेत पान का पुत्र था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह ट्यूशन जाने की बात कहकर स्कूल बैग लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह भट्टीसाई क्षेत्र में अपने दो दोस्तों के साथ खेलने लगा। खेलते समय पवन ने दोनों दोस्तों से नदी की ओर चलने को कहा, लेकिन दोनों ने मना कर दिया। इसके बाद वह अकेले नदी की ओर चला गया। नदी किनारे पहुंचने के बाद उसने पैंट और चप्पल उतार दिए। दोस्तों ने उसे वापस आने के लिए कहा, लेकिन वह उनके साथ नहीं आया। कुछ देर बाद दोनों दोस्त लौटने लगे। पीछे मुड़कर देखने पर पवन वहां नहीं था। इसके बाद दोस्तों ने बस्ती पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी दी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play