Chaibasa News: पंचायत भवनों से जाति, आवासीय व आय प्रमाण-पत्र बनाने की होगी व्यवस्था – Hindustan

Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले की पंचायतों में संचालित योजनाओं और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी मुखिया, पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक (पंचायती राज) और 15वें वित्त आयोग के कनीय अभियंता शामिल हुए। बैठक में पंचायतों के कामकाज की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में चार नवंबर को जनप्रतिनिधियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरी तरह तैयार पांच पंचायतों के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की गई। संबंधित पंचायत सचिवों और प्रखंड समन्वयकों को पंचायत भवनों की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कर तीन नवंबर को शाम चार बजे तक जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में पंचायत भवनों को आम लोगों के लिए अधिक उपयोगी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके तहत पंचायत भवनों से जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण-पत्र जारी करने के साथ विवाह पंजीकरण तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के पंजीकरण और निर्गमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत में सभी दिव्यांगजनों की अलग पंजी तैयार कर उनका अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने को कहा गया, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ मिल सके। सभी पंचायत सचिवों को पंचायत सहायकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उपस्थिति पंजी संधारित करने और उन्हें निर्धारित कार्य आवंटित कर नियमित रूप से काम लेने का निर्देश दिया गया। पंचायत सहायकों की अगस्त से अक्टूबर 2026 तक की उपस्थिति विवरणी भी अविलंब जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया। वहीं, सुदृढ़ीकरण योजना, ज्ञान केंद्र योजना सहित विभिन्न योजनाओं की रोकड़बही को अद्यतन रखने और सभी आवश्यक प्रविष्टियां पूरी करने का निर्देश दिया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News