Chakradharpur News: एनडीपीएस मामले के अभियुक्त के घर पर टेबो पुलिस ने चिपकाया इश्तहार – Hindustan

Chakradharpur News: बंदगांव। टेबो थाना कांड संख्या 7/24 के एनडीपीएस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान स्थित अभियुक्त के आवास पर इश्तहार चिपकाया। स्थानीय थाना के सहयोग से पुलिस ने अभियुक्त के घर के मुख्य द्वार पर इश्तहार चिपकाने की कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक वाहन के मालिक रजाक खान, पिता- मुसे खान, निवासी- भिखोडाई, चुनी (मौलाना आजाद नगर), थाना- फलसूण्ड, जिला- जैसलमेर (राजस्थान) इस मामले से संबंधित हैं। टेबो थाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से राजस्थान पहुंचकर अभियुक्त के आवास पर कानूनी प्रक्रिया के तहत इश्तहार चिपकाया। यह मामला मादक पदार्थों से संबंधित एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज है।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य अभियुक्त को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में उपस्थित होने के लिए सूचित करना है। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। उन्होंने कहा अभियुक्त निर्धारित तिथि के अंदर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो कुर्की जप्ती की जाएगी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News