Chakradharpur News: किसान समृद्धि योजना : दो किसानों को मिला सोलर पंप सेट – Hindustan

Chakradharpur News: बंदगांव। कृषि विभाग द्वारा संचालित किसान समृद्धि योजना के तहत बंदगांव प्रखंड में वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के दो प्रगतिशील किसानों रोशन बोदरा और राज गोविंद बोदरा के बीच सोलर पंप सेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार, जिला परिषद सदस्य जसफीन हमसाय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मौके पर बीडीओ ने कहा किसान समृद्धि योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना, सिंचाई की सुविधा बेहतर बनाना और खेती की लागत कम करना है। सोलर पंप सेट मिलने से किसानों को सिंचाई के लिए डीजल और बिजली पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

इससे किसान समय पर अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे और कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में बेहतर प्रयास कर पाएंगे। इस पहल से बंदगांव प्रखंड के किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था से किसानों को खेती में सुविधा मिलने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय सिंह जोंकों, पवन कुमार समेत अन्य प्रखंड कर्मी एवं किसान उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News