Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर प्रखंड की इटोर पंचायत अंतर्गत मानीसाई गांव में रविवार को 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से डेढ़ किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क का भूमि पूजन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव और विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम ने विधिवत नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। सड़क का निर्माण आरईओ विभाग से कराया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम से पूर्व गांव के दिउरी ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना की। इसके बाद ग्रामीणों ने अतिथियों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि मानीसाईं के ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विधायक सुखराम उरांव ने इस सड़क को योजना में शामिल कराया था। योजना की स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। खासकर बरसात के दिनों में सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। डेढ़ किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को इस समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। मौके पर मुखिया सोमनाथ कोया, मुंडा शंकर बोदरा, संवेदक सागर साव, मोहित साव, देहुरी जगन्नाथ गोप, माटुराम बोदरा, चंपाई बांकिरा, बालकृष्ण बोदरा, पूर्व सैनिक माधोराम बोदरा, मंत्री सुंडी, वार्ड सदस्य बुडन सिंह बोदरा, सीनुराम बोदरा, कान्हुराम सामड, लक्ष्मण बोदरा, अनिल सामाड, शिवचरण होनहागा, मानसिंह गागराई समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
-वार्ड संख्या 22 में 9.82 लाख से बनेगी नाली :
चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 में रविवार को 9 लाख 82 हजार रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, वार्ड पार्षद मंजू मिंज और रवि बांकीरा ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। नाली का निर्माण बिरसा उरांव के घर से जथरू लकड़ा के घर तक कराया जाएगा। नाली के बनने से मोहल्ले के लोगों को जल जमाव से मुक्ति मिलेगी। मौके पर सूरज साव समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play