Chakradharpur News: चक्रधरपुर। बंदगांव प्रखंड के भालूपानी पंचायत अंतर्गत रंगरिंग गांव में न्यू आदर्श क्लब रंगरिंग की ओर से 17 एवं 18 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाएगा। पूजा को लेकर क्लब के सदस्यों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। 17 सितंबर गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ पूजा समारोह का शुभारंभ होगा। वहीं, 18 सितंबर शुक्रवार को पूजा कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। पूजा के अवसर पर 17 सितंबर की रात पाला कार्यक्रम का आयोजन होगा। जबकि 18 सितंबर को शेष राशि का आयोजन किया जाएगा। क्लब की ओर से श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को पूजा समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है।समिति की ओर से भगवान विश्वकर्मा से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई है। आयोजन को सफल बनाने में क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य जुटे हुए हैं。
अध्यक्ष परमानंद प्रधान, सचिव डॉ. प्रधान, उपाध्यक्ष देवीलाल प्रधान एवं कोषाध्यक्ष गौरीशंकर प्रधान हैं। वहीं, संरक्षक के रूप में साधुचरण प्रधान, शरत प्रधान, रोहित प्रधान एवं गांगाधर प्रधान शामिल हैं।इसके अलावा सदस्य रतन लाल प्रधान, गुरुदेव प्रधान, लव किशोर प्रधान, रजत प्रधान, धरणीधर प्रधान, पिंटू प्रधान, आकाश प्रधान, बिनोद प्रधान, शंकर प्रधान आदि आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play