Chakradharpur News: होयोहातु : 12 दिनों से बिजली गुल, विद्युत कार्यालय पहुंच ग्रामीणों ने जताया आक्रोश – Hindustan

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के होयोहातु पंचायत के करीब आधा दर्जन गांवों में पिछले 12 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली समस्या से आक्रोशित ग्रामीण शनिवार को चक्रधरपुर स्थित पंप रोड विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के नाम मांग पत्र सौंपकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के माईलपीड़, कामेगाड़ा, चितपील, बांडीजाहिर समेत आसपास के गांवों में करीब 12 दिनों से बिजली नहीं है। लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में काफी परेशानी हो रही है।

मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को दूसरे गांवों का सहारा लेना पड़ रहा है। बिजली आधारित छोटी दुकानों और कारोबार पर भी इसका असर पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शाम होते ही गांवों में अंधेरा छा जाता है, जिससे ग्रामीणों को सांप-बिच्छू समेत अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का डर बना रहता है। बारिश के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभाग को समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो पंचायत के ग्रामीण सामूहिक रूप से विद्युत विभाग कार्यालय में तालाबंदी करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने विभाग से तकनीकी खराबी की जांच कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। मौके पर अंकित कुमार महतो, धनेश्वर महतो, गिरधारी भूमिज, कुश महतो, गोविंद महतो, रोहन मुखी, सुमित मुखी, रवी मुंडा, अंकित मुखी, बानु मुखी, अजय महतो, खिरोद महतो समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News