Chanakya Niti: बिना लड़े-बिना डराए अपनी बात कैसे मनवाएं? आचार्य चाणक्य ने बताए चतुराई के 7 नियम! – AajTak

Feedback
Chanakya Niti: अगर तुम अपनी बात मनवाने के लिए आवाज ऊंची करने लगो, तो एक बात समझ लेना कि तुम जीत नहीं रहे, तुम हार की तैयारी कर रहे हो. क्योंकि दुनिया में राज आवाज करने वाले नहीं करते, राज सोच रखने वाले करते हैं. आज के समय में लड़ना सबसे आसान काम है, लेकिन बिना लड़े, बिना डराए, बिना अपमान किए अपनी बात मनवा लेना असली कला है. यही कला चाणक्य के पास थी. चाणक्य कहते थे कि जो व्यक्ति अपनी जीभ पर नियंत्रण नहीं रख सकता, वह किसी पर भी नियंत्रण नहीं रख सकता.
लोग समझते हैं कि चालाकी मतलब झूठ बोलना, धोखा देना या सामने वाले को मूर्ख बनाना है. लेकिन असली चतुराई झूठ में नहीं होती है. असली चतुराई होती है कि सच को सही समय पर, सही तरीके से कहना. क्योंकि अगर तुम हर सच सीधे मुंह पर बोल दो, तो तुम ईमानदार हो सकते हो, लेकिन बुद्धिमान नहीं. और अगर हर सच छुपा लो, तो तुम सुरक्षित हो सकते हो, लेकिन स्थायी नहीं. चाणक्य की नीति इन दोनों के बीच का रास्ता सिखाती है.
1. अपनी ताकत मत दिखाओ, महसूस करवाओ
दुनिया कहती है कि अपनी ताकत दिखाओ, चिल्लाओ, साबित करो. लेकिन, चाणक्य नीति के मुताबिक रुक जाओ. सबसे बड़ी ताकत वो नहीं जो शोर मचाए, बल्कि वो है जो बिना बताए ही कमरे में आते ही माहौल बदल दे. जो बार-बार कहता है ‘मैं ये कर सकता हूं’ वो बहादुर हो सकता है, लेकिन उसकी बहादुरी कच्ची होती है. असली ताकत वो है जिसे बताने की ज़रूरत नहीं पड़ती. शब्द नहीं, परिणाम बोलने चाहिए.
2. बोलने से पहले सामने वाले की स्थिति समझो
शब्द वही होते हैं, लेकिन उनका असर इस पर निर्भर करता है कि सामने वाला किस मानसिक स्थिति में है. डरे हुए व्यक्ति को पहले सुरक्षा चाहिए. घमंडी व्यक्ति को पहले सम्मान चाहिए. आलसी व्यक्ति को महत्व चाहिए. जो व्यक्ति ये समझे बिना बोलता है, वो सही बात को भी गलत बना देता है.
3. आदेश मत दो, सुझाव दो
सीधा आदेश अहंकार को चोट पहुंचाता है. और आहत अहंकार कभी पूरी निष्ठा से काम नहीं करता है. लेकिन जब तुम सुझाव देते हो तो वही बात सामने वाले को अपनी लगती है. और फिर वो उसे पूरा करने के लिए खुद मेहनत करता है.
4. हर बहस को युद्ध मत बनाओ
हर बहस जीतना जरूरी नहीं होता है. कई बार तुम तर्क जीत जाते हो, लेकिन रिश्ते हार जाते हो. और जिंदगी में जीता हुआ रिश्ता, जीते हुए तर्क से ज्यादा जरूरी होता है. जब सामने वाला गुस्से में हो तो चुप रहो. क्योंकि उस समय तर्क नहीं, सिर्फ आग होती है.
5. हर बात तुरंत कहना जरूरी नहीं
हर सच हर समय के लिए नहीं होता है. गलत समय पर बोला गया सही सच भी गलत बन जाता है. कुछ बातें सही समय का इंतजार करती हैं. जो व्यक्ति हर बात तुरंत बोल देता है, वो अपनी शक्ति खो देता है. जो सही समय पर बोलता है, वही प्रभाव बनाता है.
6. सामने वाले को पीछे हटने का रास्ता दो
जब आप किसी को कोने में धकेल देते हैं, तो आप उसे सुधार नहीं रहे बल्कि आप उसे लड़ने पर मजबूर कर रहे हैं. सम्मान देकर मनवाया गया व्यक्ति आपका विरोधी नहीं बनता है. वो आपका सहयोगी बनता है.
7. खुद को शांत रखना सीखो
सबसे बड़ी ताकत है, अंदर से शांत रहना. गुस्सा निर्णय को कमजोर कर देता है. शांति निर्णय को मजबूत बनाती है. जो शांत रहता है, वही सही समय पर सही शब्द चुनता है. और वही बिना लड़े जीतता है.
अंतिम बात
अगर तुम चाहते हो कि लोग तुम्हारी बात मानें तो तो सबसे पहले अपनी उपस्थिति (Presence) मजबूत करो. कम बोलो, लेकिन ऐसा बोलो कि असर गहरा हो. धीरे चलो, लेकिन ऐसे कि कदम भारी हों. क्योंकि असली ताकत चिल्लाती नहीं बल्कि वो बिना बोले ही सब कुछ बदल देती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News