Chandauli News: धानापुर । थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में रविवार की देर रात विद्युत करेंट लगने से 38 वर्षीय किसान संदीप विश्वकर्मा की मौत हो गई। वह धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करने में जुटा था। तभी वह अत्यधिक गर्मी के कारण गश खाकर गिर पड़ा। लोग उसे उठाकर घर ले गए। जहां कुछ देर बाद सामान्य होने पर वह पंखा चालू करते समय विद्युत करेंट की चपेट में आ गया। उक्त गांव निवासी संदीप विश्वकर्मा किसान थे। परिवार के भरण पोषण के लिए वे अन्यत्र कहीं प्राइवेट नौकरी भी करते थे। बावजूद इसके वह अपनी खेती बाड़ी खुद करते रहे।
रविवार को वे धान की रोपाई करने के लिए खेत तैयार करने में जुटे थे। इसी बीच अत्यधिक गर्मी के कारण वे गश खाकर गिर पड़े। उनके पड़ोसी एवं अन्य सहयोगी किसानो ने उन्हें घर पहुंचाया। घण्टों बाद जब उनकी हालत सामान्य हुई तो वे स्वयं पंखा का स्विच ऑन करने गए। जहां वे विद्युत करेंट की चपेट आ गए। और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने उनके शरीर का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। संदीप घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत की जानकारी होते ही पत्नी नीतू देवी, 10 वर्षीय बड़ा पुत्र प्रतीक 7 वर्षीय छोटा पुत्र लालू का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं ग्राम प्रधान एवं गांव के अन्य लोगों ने गरीब किसान के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिए जाने की डीएम से मांग किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play