Chandauli News: गंगा में दर्दनाक छलांग, एक की मौत, दूसरी को पुलिस ने बचाया | News Track in Hindi – Newstrack

गंगा में दर्दनाक छलांग, एक की मौत, दूसरी को पुलिस ने बचाया (Photo- Social Media)

Chandauli News: शुक्रवार का दिन चंदौली और गाजीपुर जिले के लिए दुखद खबर लेकर आया। बलुआ थाना क्षेत्र के मोलना गांव की दो चचेरी बहनों ने पारिवारिक तनाव के चलते गाजीपुर जनपद के सैदपुर पुल से गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस हृदयविदारक घटना में एक बहन की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन को सैदपुर पुलिस की तत्परता से बचा लिया गया।
बताया जाता है कि मोलना गांव निवासी रमेश यादव की 18 वर्षीय पुत्री सोनी और सुरेश यादव की 19 वर्षीय पुत्री चंचल यादव किसी काम से बाहर गई थीं। इसी दौरान दोनों ने अचानक सैदपुर के मारूफपुर स्थित गंगा पुल से नदी में छलांग लगा दी।
पुल से दो लड़कियों को नदी में कूदते देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सैदपुर चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय ने बिना किसी देरी के अपनी टीम और गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
सैदपुर पुलिस और गोताखोरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। उनकी त्वरित कार्रवाई के चलते चंचल यादव को सुरक्षित रूप से नदी से बाहर निकाल लिया गया। गंभीर अवस्था में उसे तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दुखद बात यह रही कि दूसरी युवती, जिसकी पहचान सोनी यादव के रूप में हुई, को बचाया नहीं जा सका और उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों लड़कियां पारिवारिक तनाव से जूझ रही थीं, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। चंदौली जिले के बलुआ थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।फिलहाल,आत्महत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।
इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। पुलिस दोनों परिवारों से संपर्क कर घटना की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News