Chandra Darshan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र दर्शन आज, जानें शुभ मुहूर्त और उपाय, जिनसे चमकेगी किस्मत – hindi.news24online.com

—विज्ञापन—
Chandra Darshan 2026: आज मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को साल 2026 का पहला चंद्र दर्शन है. अमावस्या के बाद पहली बार आकाश में दिखाई देने वाले चंद्रमा के दर्शन को चंद्र दर्शन कहा जाता है. हिंदू परंपरा में यह दिन मन की शांति, सौभाग्य और सकारात्मक बदलाव से जुडा माना जाता है. इसी कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस दिन उपवास रखते हैं और शाम को चंद्र दर्शन के बाद ही भोजन करते हैं. आइए जानते हैं, आज चंद्र दर्शन का समय क्या है और किन उपायों से किस्मत चमकेगी?

चंद्र दर्शन का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक संतुलन का कारक कहा गया है. मान्यता है कि चंद्र दर्शन से मन की बेचैनी दूर होती है. तनाव कम होता है. जीवन में स्थिरता आती है. यह दिन नए संकल्प लेने और नकारात्मक सोच से बाहर निकलने के लिए भी शुभ माना जाता है. इसी दिन सफेद वस्तुओं का दान विशेष फल देता है.
पंचांग के अनुसार, मंगलवार 20 जनवरी 2026 को चंद्र दर्शन का समय शाम 05:50 बजे से 07:16 बजे तक बताया जा रहा है. इस दौरान करीब 1 घंटा 25 मिनट तक चंद्रमा के दर्शन संभव होंगे. सूर्यास्त के तुरंत बाद चंद्रमा थोड़े समय के लिए ही दिखाई देगा, इसलिए समय का ध्यान रखना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Numerology Secrets: ससुराल के लिए बेहद ‘लकी’ होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, जानिए लव लाइफ और पति से किस्मत कनेक्शन
पूजा से पहले शरीर और मन की शुद्धता रखें. हल्के या सफेद वस्त्र पहनें. सूर्यास्त के बाद खुले स्थान से चंद्रमा के दर्शन करें. दूध और गंगाजल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें. खीर या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं. इसके बाद ॐ सों सोमाय नमः मंत्र का शांत मन से जाप करें. दान करना भी शुभ माना जाता है.
चांदी और दूध का अर्घ्य: चंद्र दर्शन के समय जल में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर अर्घ्य देने से चंद्रमा मजबूत माना जाता है. इससे करियर की रुकावटें कम होती हैं और धन संबंधी परेशानियों में राहत मिलती है.
चावल की पोटली का उपाय: एक सफेद कपड़े में अक्षत और चांदी का सिक्का बांधें. चंद्रमा की रोशनी में मनोकामना कहें. रातभर चांदनी में रखने के बाद इसे तिजोरी में रखें. यह उपाय मानसिक शांति और घर की सकारात्मक ऊर्जा के लिए किया जाता है.
चंद्र दर्शन के दिन मांस और मदिरा से दूरी रखें. क्रोध और विवाद से बचें. झूठ और अपवित्र विचार न लाएं. शांत मन से किया गया छोटा सा प्रयास भी इस दिन बड़ा असर दिखा सकता है.
यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करौली बाबा के 4 अनमोल संदेश, इनसे दूर होगी जिंदगी की उलझन और अंधकार के बादल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News