Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन ने कुंदा प्रखंड में प्रस्तावित पैक्स चुनाव में कथित अनियमितताओं को रोकने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी की चतरा जिला कमेटी ने बुधवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर मामले की जांच कराने की अपील की। आवेदन में पार्टी ने आरोप लगाया है कि कुंदा पैक्स चुनाव की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे चुनाव की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।पार्टी ने मांग की है कि पैक्स की अद्यतन एवं सही मतदाता सूची तत्काल सार्वजनिक की जाए, ताकि सभी पात्र मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिल सके।
साथ ही चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने, कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। पार्टी ने प्रशासन से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने की अपील की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play