Chatra News:
हंटरगंज निज प्रतिनिधि। दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए आम लोगों को मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों से बचाने के लिए मंगलवार को फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने हंटरगंज बाजार के कई दुकानों में खाद्य सामग्री का जांच किया। उपायुक्त के निर्देश पर पहुंची टीम ने कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कई मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर वहां से खाद्य पदार्थों के सैंपल संग्रहित किए और जांच के लिए चतरा साथ ले गई। अभियान में फूड सेफ्टी ऑफिसर दिनेश मारंडी, सुप्रिया मुंडू (हंटरगंज क्षेत्र) एवं अनूप कुमार (सिमरिया अनुमंडल) शामिल थे। निरीक्षण में पाया गया कि भोजन तैयार करने वाले कर्मी ग्लव्स पहनकर काम नहीं कर रहे है। फूड सेफ्टी ऑफिसर दिनेश मारंडी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन अनिवार्य है। जांच की भनक लगते ही बाजार के कई होटल संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। इस पर मारंडी ने कहा कि यदि मानकों का पालन हो रहा है तो जांच से घबराने की जरूरत नहीं है। सूचना मिलने पर दुकान बंद करने वालों को चिन्हित कर नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीम दोबारा निरीक्षण करेगी। त्योहारों में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, इसलिए मिलावट पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play