CJP के आंदोलन के बीच एक्शन में दिल्ली पुलिस, अगले आदेश तक सभी छुट्टियां रद्द – India.Com

दिल्ली पुलिस @delhi police/Instagram
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में नीट (NEET) परीक्षा लीक होने के विरोध में बीते 35 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच सोमवार से यह आंदोनल कई बार हिंसा का भी शिकार हुआ है, जब आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की वारदातें सामने आईं. पुलिस को आंदोलन में कई शरारती तत्वों के शामिल होने की भी आशंका है. इसके लिए उसने कमर कसना शुरू कर दिया है. दिल्ली में सुरक्षा-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने अपने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. अगले आदेश तक पुलिस में सभी रैंक के कर्मियों को छट्टियां नहीं मिलेंगी. इमरजेंसी के हालात में ही पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल सकेगी.
इस आदेश के तहत जो पुलिसकर्मी पहले से ही इस दौरान छुट्टियों पर हैं उनकी तत्काल प्रभाव से छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें ड्यूटी पर बुला लिया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और इस दौरान प्रिंट, डिजिटल और मल्टीमीडिया—तीनों प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक अनुभव हासिल किया है. मैंने वर्ष 2013 में अमर उजाला, नोएडा से अप … और पढ़े
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News