CJP Protest Live: 'जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे, आज फिर करेंगे संसद मार्च', अभिजीत दिपके का ऐलान – AajTak

Feedback
CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस ने यूपी समेत 5 राज्यों के DGP को लिखा पत्र
CJP Protest Update: धरना स्थल पर लौटे प्रदर्शनकारी
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने दिया एडजर्नमेंट मोशन नोटिस
CJP Protest Live Updates: हिंसा में शामिल लोगों पर FIR दर्ज
Delhi Police Traffic Advisory: ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
CJP Protest Live: 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, 60 प्रदर्शनकारी भी जख्मी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
आज भी जारी रहेगा संसद मार्च, दिपके ने दी जानकारी
दिल्ली पुलिस की प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन
यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा
118 से अधिक पुलिसकर्मियों को आईं चोटें
दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद तक निकाला गया मार्च दिल्ली में पिछले कुछ सालों के सबसे हिंसक टकरावों में से एक में बदल गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इसमें 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस जैसे सीनियर अधिकारी भी शामिल थे. इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोमवार देर रात कहा कि संसद तक मार्च मंगलवार को भी जारी रहेगा. दिपके ने ‘आजतक डिजिटल’ को बताया की मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी रहेगा.
सोमवार को दिल्ली पुलिस के जवानों की ओर से पहले बनाया गया मंच कथित तौर पर हटा दिए जाने के बाद CJP के प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर लौट आए हैं. वहीं, जब दिपके से संसद तक मार्च जारी रखने को लेकर सवाल पूछा गया, तो जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘हम फिर से मार्च करेंगे. हम प्रदर्शन स्थल को नहीं छोड़ेंगे.’
मॉनसून सत्र के पहले दिन कॉकरोच जनता पार्टी का ‘संसद चलो’ मार्च परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए आयोजित किया गया था. लेकिन इस विरोध प्रदर्शन की कोशिश का अंत हवा में आंसू गैस के गोले छोड़े जाने, भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज, पुलिस बसों के सामने के शीशे तोड़े जाने और 70 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने के साथ हुआ.
दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान के DGP को पत्र लिखकर जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में भीड़ जुटने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की है. राज्यों के पुलिस प्रशासन ने इस पत्र को आगे की कार्रवाई के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को भेज दिया है. अपने पत्र में दिल्ली पुलिस ने राज्यों से अपील की है कि अगर उनके राज्यों से कोई व्यक्ति या समूह प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली की तरफ आ रहा है, तो उन्हें राज्य की सीमा पर ही रोका जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेजा जाए. दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस समय संसद का सत्र चल रहा है और सुरक्षा के लिहाज से स्थिति काफी नाजुक है. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने पड़ोसी राज्यों की पुलिस से सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाने की मांग की है.
सोमवार को प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से हटा दिया था. हालांकि, शाम में कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दिपके तय प्रदर्शन स्थल से करीब 500 मीटर दूर केरल हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए थे.लेकिन आज सुबह प्रदर्शनकारी एक बार फिर तय किए गए प्रदर्शन स्थल पर वापस लौट आए हैं. फिलहाल धरना स्थल पर लगभग 100 लोग मौजूद हैं.
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. उन्होंने इस मुद्दे पर सदन में तत्काल चर्चा कराने और सरकार से जवाब मांगा है. 
इनपुट: राहुल गौतम
CJP प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए कनॉट प्लेस थाने में पहली FIR दर्ज कर ली है. ये मामला कनॉट प्लेस में हुए भारी बवाल और गाड़ियों में की गई तोड़फोड़ को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है. सोमवार को कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में रीगल सिनेमा के पास उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की थी और पुलिस टीम पर पथराव भी किया था.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज किशन घाट पर प्रस्तावित प्रदर्शन और रैली को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. जरूरत के अनुसार, सुबह 8:30 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. यात्रियों को प्रभावित मार्गों से बचने और समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है.
TRAFFIC ADVISORY

In view of the Demonstration/Protest/Rally at Kishan Ghat, New Delhi on 21.07.2026, traffic restrictions and diversions may be imposed from 08:30 AM onwards on need basis.

Commuters are advised to avoid the affected routes around Satyagrah Marg, Velodrome… pic.twitter.com/na6iMqdIhR

 
 
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान भीषण हिंसा हुई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों के हिंसक और आक्रामक रवैये के कारण कई वरिष्ठ अधिकारियों और महिला कर्मियों समेत 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस झड़प में करीब 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं. उपद्रवियों ने पथराव करने के साथ 15 से 20 सरकारी गाड़ियों और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया. पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए लगभग 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. उपद्रव, पुलिस पर हमले और तोड़फोड़ के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
CJP का कहना है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. अगले मार्च को लेकर अभी बैठक चल रही है. पार्टी जल्द ही आगे की कार्रवाई के बारे में आधिकारिक बयान जारी करेगी. (Input: Anand Singh)
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोमवार देर रात कहा कि संसद तक मार्च मंगलवार को भी जारी रहेगा. दिपके ने ‘आजतक डिजिटल’ को बताया की मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी रहेगा. सोमवार को दिल्ली पुलिस के जवानों की ओर से पहले बनाया गया मंच कथित तौर पर हटा दिए जाने के बाद CJP के प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर लौट आए हैं. वहीं, जब दिपके से संसद तक मार्च जारी रखने को लेकर सवाल पूछा गया, तो जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘हम फिर से मार्च करेंगे. हम प्रदर्शन स्थल को नहीं छोड़ेंगे.’

(Input: Anand Singh)
दिल्ली पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने, संयम बरतने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है.
Delhi Police appeals to all protestors to maintain peace, exercise restraint and cooperate with the police in ensuring peace and public order. All participants are requested to conduct themselves in a peaceful manner, refrain from indulging in any unlawful or violent activities… pic.twitter.com/5QBH9dGeha
 
कई सारे युवा सोमवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद की ओर बढ़े. संसद मार्ग के पास दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया गया. ‘चलो संसद’ के नारे के साथ निकले प्रदर्शनकारियों ने सेंट्रल दिल्ली की हाई-सिक्योरिटी सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया.
दिल्ली में सोमवार को शाम तक जनजीवन प्रभावित रहा. सेंट्रल दिल्ली के बड़े हिस्से में जाम की स्थिति देखने को मिली. सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के कारण कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार एहतियातन बंद किए गए, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को हुए उग्र प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त रैंक के अधिकारियों सहित दिल्ली पुलिस और केंद्रीय पुलिस बलों के कुल 118 से अधिक पुलिसकर्मियों को चोटें आईं.
🚨आज हुए उग्र प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त रैंक के अधिकारियों सहित दिल्ली पुलिस और केन्द्रीय पुलिस बलों के कुल 118 पुलिसकर्मियों से अधिक को चोटें आई, @CPDelhi श्री अनुराग कुमार ने अस्पताल जाकर घायल… pic.twitter.com/SGpiONjbd7
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News