दिल्ली में कल यानि शनिवार (10 अक्टूबर) को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रोटेस्ट को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होने वाले हैं. रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक CJP की तरफ से होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे पर कल सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी. इसकी वजह प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रैफिक जाम बताया जा रहा है.
वहीं मेट्रो के कई स्टेशन बंद करने का भी प्रस्ताव है. नई दिल्ली रेंज की जॉइंट CP नूपुर प्रसाद ने कहा कि हमें ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के को-कन्वीनर सौरव दास से एक एप्लीकेशन मिली है. यह एप्लीकेशन 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की सूचना के बारे में है. हमने इसकी इजाजत नहीं दी है.
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है, जिसके तहत सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उचित एहतियाती पाबंदियां लगाई गई हैं.”
इस बीच दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन का फिर से मार्च हो सकता है. इंडिया गठबंधन के नेताओं की मीटिंग के बाद इसपर फैसला लिया जा सकता है. इंडिया गठबंधन के बड़े नेता मंगलवार से सड़कों पर हैं.
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘जिस तरह से इन लोगों ने मतदाताओं के नाम हटाए हैं, हमारे राज्य से भी लाखों नाम हटाए गए. मैं पहली व्यक्ति थी जिसने सुप्रीम कोर्ट में यह मुद्दा उठाया. भारत चाहता है कि वह (ज्ञानेश कुमार) इस्तीफा दें.’
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘हमारे गठबंधन दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. हम राष्ट्रपति को विशेष रूप से उस आंदोलन के बारे में बताने गए थे जो हमने चार दिन पहले वोटों की चोरी के मुद्दे पर शुरू किया था और हमने अपना पक्ष पूरी तरह से उनके सामने रखा. हमने वोट चोरी के मुद्दे और ज्ञानेश कुमार द्वारा की गई गंभीर गलती पर जोर दिया. हमने मांग की कि EVM का इस्तेमाल बंद किया जाए और चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं. इसके अलावा, उन्होंने वोट चोरी की घटनाओं के सबूत मांगे, हम अभी इन सबूतों को इकट्ठा कर रहे हैं और उन्हें सौंप देंगे.’
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.