CJP Protest LIVE Updates: सोनम वांगचुक का अनशन खत्म- दिल्ली मेट्रो के आज 17 स्टेशन बंद – India.Com

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच गुरुवार और शुक्रवार की रात कई बड़े एक्शन दिखाई दिए हैं. इस कड़ी में रात 11.52 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए छात्रों को संदेश दिया कि उनकी केबिनेट शुक्रवार को नीट पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट और दोषियों को सख्त सजा वाले ड्राफ्ट पर चर्चा करेगी. इसके करीब आधे घंटे बाद CJP की ओर से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर उन्हें जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया.

इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने वांगचुक का अनशन खत्म करने पर खुशी जताई है. साथ ही उन्होंने कहा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आज 35वां दिन है.

ऐसे ही देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.

CJP Protest LIVE Updates: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रतिनिधिमंडल आज केंद्र सरकार के साथ नीट (NEET) पेपर लीक मामले पर मीटिंग करेगा. यह बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित होगी.
CJP Protest LIVE Updates: दिल्ली मेट्रो ने एक बार CJP के आंदोलन को ध्यान में रखते हुए 17 स्टेशनों को बंद करने का फैसला किया है. DMRC ने कहा कि अगले आदेश तक ये स्टेशन बंद रहेंगे और यात्री इन स्टेशन से प्रवेश या बाहर नहीं निकल पाएंगे.
Service Update
Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM tomorrow (24th July, 2026) till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3.…
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 23, 2026

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News