कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) रविवार को भी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी में थी. लेकिन इस बीच दिल्ली पुलिस ने सौरव दास, अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया. इन तीनों को कोर्ट से रिहाई मिल गई है. सीजेपी प्रोटेस्ट मामले पर दिल्ली कैंट कोर्ट में सुनवाई हो रही है.
दिल्ली के कई इलाकों में भारी पुलिसफोर्स तैनात है. इस बीच, दिल्ली यातायात पुलिस ने नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में संभावित पाबंदियों को लेकर चेतावनी जारी की.
शनिवार के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों, सीजेपी कार्यकर्ताओं और कई नेताओं को हिरासत में लिया था. इस मामले का जिक्र करते हुए सीजेपी के नेता अजिंक्य शिंदे ने कहा कि संगठन इस कार्रवाई के बावजूद पीछे नहीं हटेगा. शिंदे ने कहा, ‘सरकार ने सोचा होगा कि आज हिरासत में लिए जाने के बाद हम घर लौट जाएंगे. पीएम मोदी और अमित शाह का यह डर दिखाता है कि हमने आधी लड़ाई जीत ली है.’
सीजेपी के प्रतिनिधियों ने शनिवार को हुए प्रदर्शनों के दौरान संगठन के नेताओं और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की निंदा की. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने से रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में अघोषित आपातकाल लगा दिया गया है.
इस बीच, कॉजपा के नए सिरे से प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए रविवार को लगातार दूसरे दिन यातायात संबंधी पाबंदियां लागू रहेंगी. दिल्ली में 30 प्रमुख स्थानों पर यातायात मार्गों में बदलाव किए जाने की संभावना है.
दिल्ली यातायात पुलिस की ओर से शनिवार देर रात जारी परामर्श के अनुसार, मौजूदा स्थिति के आधार पर रविवार सुबह छह बजे से मार्ग परिवर्तन लागू किए जाएंगे. मध्य दिल्ली में जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, पटेल चौक और कई अन्य चौराहों के आसपास यातायात प्रभावित हो सकता है.
यातायात पुलिस ने रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल और हवाई अड्डे की ओर जाने वाले यात्रियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने और गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने एक निहत्थे प्रदर्शनकारी के साथ मारपीट को अस्वीकार्य बताया. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस मामले में पीड़ित एक निर्वाचित सांसद भी हैं, लेकिन किसी भी परिस्थिति में इस तरह बल प्रयोग को उचित नहीं ठहराया जा सकता.’ उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के अपने सभी सहयोगियों के साथ इस कथित बर्बरता की निंदा करते हैं. उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निहत्थे प्रदर्शनकारी के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है.
दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को उनकी दादी की मृत्यु की सूचना देने का वीडियो जारी किया है. अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने उनके गृह नगर जाने के लिए यात्रा में सहायता की पेशकश की गई थी.
VIDEO | Delhi Police releases video of informing CJP’s Abhijeet Dipke of his grandmother’s death; officials say offered assistance for his travel to hometown. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/laTMhjkXRf
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.