भारतीय रेलवे ने शनिवार, 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का कैंसिल कर दिया है. रेलवे की ओर से यह कदम कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के कारण लिया गया है.
सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है. रेलवे के सीनियर अधिकारी ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है.
सीनियर रेलवे अधिकारी ने पुष्टि की कि इन रेलवे स्टेशनों पर सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेन सेवाएं शनिवार को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक रद्द रहेंगी. रेलवे अधिकारी ने यह भी बताया कि गुरुवार को लगभग 5,000 यात्रियों की ट्रेन छूट गई.
रेल मंत्रालय ने क्या अपडेट दिया?
वहीं रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि खुफिया जानकारी और यातायात संबंधी सलाह से संकेत मिलता है कि 10 अक्टूबर, 2026 को सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में विपक्षी दलों द्वारा मध्य दिल्ली में नियोजित विरोध प्रदर्शन के कारण भारी सड़क जाम की संभावना है.
ऐसे में यात्रियों को कठिनाईयों का सामना ना करना पड़े. 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने डेस्टिनेशन से चलने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें, जो 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली/हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली थीं, उन्हें रद्द कर दिया गया है.
मगध, हावड़ा और सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
पूर्वी रेलवे ने शनिवार, 10 अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भारी सड़क यातायात जाम की आशंका के मद्देनजर, शुक्रवार, 9 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल से चलने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है.
10 अक्टूबर को राजस्थान जाने वाली ये ट्रेनें भी रद्द
कैसे चेक करें आपकी ट्रेन कैंसिल है या नहीं?
भारतीय रेलवे ने दिल्ली आने वाली बहुत सी ट्रेनों को रद्द किया है, जिसकी जांच करने के लिए आप रेलवे के ऐप या वेबसाइट पर जाकर PNR स्टेटस चेक सकते हैं. अगर आपकी ट्रेन कैंसिल रहती है तो ट्रेन कैंसिल स्टेटस आएगा. अगर नहीं तो आपकी टिकट की पूरी डिटेल दिख जाएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू