CM भूपेंद्र पटेल अमेरिका के लिए रवाना, गुजरात में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए करेंगे मीटिंग – AajTak

Feedback
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027 के लिए अमेरिका और कनाडा दौरे के लिए रविवार सुबह रवाना हुए.
सीएम भूपेंद्र पटेल इस दौरे के दौरान अमेरिका और कनाडा के उद्योग मंडलों के साथ मीटिंग करके गुजरात में विदेशी निवेश बढ़ाने का प्रयास करेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री सभी को जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली वाइब्रेंट गुजरात समिट में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे.
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात डेलीगेशन अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को और कनाडा के टोरेंटो के उद्योगपतियों और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी सेक्टर के अग्रणियों व गुजराती समुदाय के साथ राउंड टेबल कांफ्रेंस और वन टू वन मीटिंग करेगा. जिसका उद्देश्य विदेशी निवेश को गुजरात में आकर्षित करना होगा.
यह भी पढ़ें: हाइटेक सिटी नोएडा में पानी के लिए जान जोखिम में डाल रहे बच्चे, सेक्टर-78 की बाल्मीकि बस्ती का वीडियो वायरल
गुजरात के चीफ सेक्रेटरी एम.के. दास, फाइनेंस डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी टी. नटराजन, इंडस्ट्रीज एंड माइन्स डिपार्टमेंट की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ममता वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी संजीव कुमार और मुख्यमंत्री के एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. विक्रांत पांडे के अलावा राज्य के इंडस्ट्री और ट्रेड जगत का एक डेलीगेशन भी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के इस अमेरिका और कनाडा दौरे पर साथ मौजूद है.
वहीं, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घोषणा की थी कि आंगनवाड़ी छात्रों के पोषक आहार के लिए प्रति दिन प्रति छात्र 5.10 रुपये की जगह अब साढ़े 8 रुपये दिए जाएंगे.
मुख्यमंत्री ने बताया कि आंगनवाड़ी में आने वाले 3 से 6 साल तक के 16 लाख 71 हजार से अधिक बच्चों को साल के 300 दिन गरम नाश्ता दिया जाएगा.
बता दें, इस नाश्ते को बनाने के लिए स्थानीय बाजार से दाल, मसाले, सब्जियां खरीदी जाती हैं. पहले इस खरीद के लिए हर बच्चे के लिए औसत 5 रुपये 10 पैसे दिए जाते थे, जिसे अब बढ़ाकर साढ़े आठ रुपये कर दिया गया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News