CM योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई दिन से चल रही थीं बीमार – News24 Hindi

Edited By Khushbu Goyal
योगी आदित्यनाथ की मां पिछले कई दिन से बीमार चल रही थीं. Credit- @surajmeenaz
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है. उन्होंने आज सुबह करीब 11 बजे 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. वे पिछले कई दिन से बीमार चल रही थीं और उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में अपने पैतृक गांव पंचूर में छोटे बेटे के साथ रहती थीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाई ने मां के निधन की जानकारी दी. वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर योगी आदित्यनाथ की मां क निधन की पुष्टि की. कल हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है.

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath’s mother, Savitri Devi, passes away. Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami expresses his condolences over her demise. https://t.co/R61u8D4zfr
मिली जानकारी के अनुसार, 91 साल की सावित्री देवी उम्र संबंधी स्वास्थ्य परेशानियों से जूझ रही थीं और अकसर बीमार रहती थीं. 14 मई 2024 को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ऋषिकेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था. वे जिरियाट्रिक वार्ड में थी और मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका हालचाल जानने एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे. हालांकि उन्हें कुछ दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन वे उसके बाद भी बीमार रहने लगी थीं. उनके इलाज के लिए डॉक्टर घर पर ही आते थे, लेकिन बीते दिनों उनकी तबियत बिगड़ गई थी.
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के निवासी हैं. उनका परिवार आज भी पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के रहता है. साल 2020 में 89 साल की उम्र में योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का भी निधन हो गया था. 6 साल बाद अब 2026 में उनकी मां सावित्री देवी के चले जाने से परिवार में शोक का माहौल है.
सीएम योगी की मां का 91 साल की उम्र में निधन। सीएम योगी इस वक्त गोरखपुर के एक कार्यक्रम में शामिल हैं। https://t.co/50KXlOjtdk
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News