Rashmi Singh
Date: 31-10-26 14:36
CM Yogi Speech: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके जरिए युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनकी स्किलिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार व्यवस्थित तरीके से इस दिशा में काम कर रही है, ताकि प्रदेश का कोई भी युवा बेरोजगार न रहे.
लखनऊ में आयोजित सरदार पटेल जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. उन्होंने बताया कि इस पहल की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ की जा रही है.
ये भी पढ़ें- CM Yogi Big Gift: किसी को पता नहीं था दिवाली से पहले यात्रियों को योगी ये तोहफा दे देंगे!
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें