मुख्य बातें
CNG Price Today: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बार फिर से सीएनजी की कीमतो में बढ़ोतरी हुई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से इजाफा किया है। नई दरें शनिवार की सुबह से प्रभावी रहेंगी। अब दिल्ली में सीएनजी के लिए ग्राहकों को 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम खर्च करना पड़ेगा। बता दें, युद्ध की वजह से इस समय भारत को अधिक कीमत पर एलएनजी इम्पोर्ट करना पड़ रहा है। जिसका असर सीएनजी की कीमतों पर दिख रहा है।
इस समय अबतक 5 बार सीएनजी की कीमतों में इजाफा देखने को मिल चुका है। मई के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि जब दिल्ली-एनसीआर में कंपनी ने सीएनजी के रेट बढ़ाए हों। बता दें, मई में महज 10 दिन के अंदर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने 6 रुपये प्रति किलोग्राम तक सीएनजी के रेट बढ़ा दिए थे।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने जारी बयान में कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में एलएनजी की कीमतें काफी बढ़ चुकी है। जिसकी वजह से खर्च में काफी इजाफा हुआ है। यही कारण है कि 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम तक दाम बढ़ोतरी जरूरी हो गई है।
नोएडा में 95.59 रुपये प्रति किलोग्राम, मेरठ में 95.47 रुपये प्रति किलोग्राम, गुरुग्राम 92.01 रुपये प्रति किलोग्राम रेट पहुंच गया है। मुजफ्फरनगर में 95.47 रुपये प्रति किलोग्राम, शामली 95.47 रुपये, गुरुग्राम 92.01 रुपये प्रति किलोग्राम, रेवाड़ी 91.59 रुपये प्रति किलोग्राम दाम पहुंच गया है। बता दें, अलग-अलग राज्यों मैं VAT का अंतर होता है यही कारण की है रेट भी अलग-अलग होते हैं।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने की वजह से दुनिया भर में इस समय तेल की कीमतें बढ़ी हुई है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती है तब तक राहत की उम्मीद कम ही है। भारत एलएनजी के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है। ऐसें में इंटरनेशनल स्तर पर रेट बढ़ता है तो उसका असर घरेलू बाजार में भी दिखना शुरू हो जाता है।
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव –
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं –
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play