दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को इस ऑनलाइन संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके प्रदर्शन में शामिल हुए. प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए जिनमें अधिकतर युवा हैं. इनमें से कई लोग कॉकरोच के मुखौटे पहने नजर आए और उनके हाथों में फूल थे. स्कूली छात्र भी अपने माता-पिता के साथ प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे. इसमें शामिल लोगों में ज्यादातर स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्रा और युवा पेशेवर हैं.
प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए छात्रों ने नारे लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. सुबह दिल्ली पहुंचे दीपके ने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने का आग्रह किया. कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि अगर दीपके को गिरफ्तार किया गया तो वह छह सप्ताह का अनशन करेंगे.
दीपके ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जंतर-मंतर पर समर्थकों से मुलाकात को लेकर उत्सुकता व्यक्त की और उन्हें एक किताब और राष्ट्रीय ध्वज लाने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने प्रदर्शन में हिस्सा लेने आने वाले लोगों से पुलिसकर्मियों को करुणा और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में फूल भेंट करने का भी आग्रह किया तथा इस बात पर जोर दिया कि आंदोलन प्रेम और शांति के साथ किया जाना चाहिए.
उन्होंने लिखा, ‘पहुंच गया. जंतर-मंतर पर आप सभी से मिलने के लिए उत्सुक हूं. एक किताब और हमारा तिरंगा लाना न भूलें! पुलिसकर्मियों को करुणा और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में फूल भेंट करें. हमें यह आंदोलन प्रेम और शांति के साथ करना है!’
यह प्रदर्शन सीजेपी द्वारा आयोजित किया जा रहा है जो युवाओं के नेतृत्व वाली एक ऑनलाइन मुहिम है. इस प्रदर्शन के माध्यम से सीजेपी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही की मांग कर रहा है. प्रदर्शन के मद्देनजर कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म हो चुका है. अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन खत्म होने के बाद एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, ‘अपने माता-पिता से मिलने घर जा रहा हूं, उनसे मिले हुए एक साल से ज़्यादा का समय हो गया है. पिछले 15 दिनों में उन्होंने बहुत कुछ सहा है और धमकियों के कारण उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा था. मैं उन्हें वापस घर लेकर जा रहा हूं.’
Going home to see my parents, it’s been more than a year since I last met them. They’ve suffered a lot over the last 15 days and had to leave home because of threats. Will be taking them back to home.
FYI, today’s protest was just a trailer. Thank you for showing up in such…
सौरव दास ने जंतर-मंतर की एक तस्वीर शेयर की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘भारी संख्या में युवा शांतिपूर्वक तरीके से जुटे’.
HUGE NUMBER OF YOUNG PEOPLE GATHERED AT JANTAR MANTAR, PEACEFULLY!#CJPProtest pic.twitter.com/xgyArKh40Z
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.