—विज्ञापन—
ICC Rules Change: आईसीसी की तरफ से क्रिकेट को सही तरीके से चलाने के लिए बदलते समय के साथ नियम में भी बदलाव होते रहते हैं। इसी के चलते आईसीसी ने कनकशन सब्स्टीट्यूट और वाइड बॉल के नियम में बड़ा बदलाव किया है। नए कनकशन सब्स्टीट्यूट नियम के तहत सभी टीमों को कनकशन के तहत रिप्लेस होने वाले खिलाड़ियों की सूची पहले ही बतानी होगी। इसके एक बदलाव ये भी है कि अगर कोई खिलाड़ी इस नियम के तहत मैदान से बाहर जाता है तो उसे कम से कम 7 दिनों तक खेल से बाहर रहना होगा। इसे स्टैंड डाउन का नाम दिया गया है। 6 महीने तक इसका ट्रायल किया जाएगा। इसी के साथ वाइड बॉल के नियम में भी बदलाव किया गया है। इसके मकसद गेंदबाजों की थोड़ी मदद करना माना जा रहा है। वाइड बॉल देने के लिए अब बल्लेबाजों के पैरों का रेफरेंस भी लिया जाएगा और उसी हिसाब से गेंद वाइड है या नहीं इस बात का फैसला होगा।
पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…
ये भी पढ़िए- ENG vs IND: ऐतिहासिक शतक, स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड में मचाया तहलका, पहली बार हुआ ये कमाल
Edited By
Nikhil
Reported By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in