Darbhanga News: दरभंगा। लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर 10 एवं 11 अक्टूबर को ऑटोमेटिक सिगनलिंग की कमीशनिंग को लेकर नॉन-इंटरलॉक कार्य होगा। इस कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव होगा। समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार दरभंगा से 10 अक्टूबर को खुलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी। दरभंगा से 10 अक्टूबर को खुलने वाली 15561 दरभंगा-गोमती नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी अयोध्या धाम जंक्शन एवं अयोध्या कैंट स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
दरभंगा से 10 अक्टूबर को खुलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं. -कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। नई दिल्ली से 10 अक्टूबर को खुलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-वाराणसी जं.-औंड़िहार-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी ऐशबाग, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर एवं सीवान स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
आनन्द विहार टर्मिनल से 10 अक्टूबर को खुलने वाली 04014 आनन्द विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार स्पेशल परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। दरभंगा से 10 अक्टूबर को खुलने वाली 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी। जयनगर से 10 अक्टूबर को खुलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-बलिया-फेफना-इन्दारा-मऊ-शाहगंज-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी सीवान, मैरवा, भाटपार रानी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा एवं जरवल रोड स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play