Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। भगवान श्रीकृष्ण एवं माता जगदंबा सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों के विसर्जन के साथ ही धूमधाम से मनाया जा रहा तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम रविवार को हर्षोल्लास के साथ ही संपन्न हो गया। इस अवसर पर जहां प्रखंड क्षेत्र के माउंबेहट, नेहरा, जगदीशपुर, जतुका, मनीगाछी चनौर सहित अन्य दर्जनभर गांवों में भगवान श्रीकृष्ण व माता जगदंबा सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाकर पूजा अर्चना की गई थी, वहीं मकरंदा गांव स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में स्थापित स्थायी मूर्ति की पूजा विधिवत की गई। तीन दिवसीय इस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भागवत कथा व नाम संकीर्तन सहित अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूजा के अवसर पर गांवों में लगे बाजार तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। इस अवसर पर मूर्ति विसर्जन के पूर्व लोगों ने गांवों की सड़कों पर घंटा बजाते हुए मूर्ति भ्रमण कराया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल थे। लोगों की भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी। मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, नेहरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार एवं नेहरा थानाध्यक्ष मोती कुमार अपने पुलिस बलों के साथ सभी मेला क्षेत्रों का भ्रमण करते रहे。
मनीगाछी। प्रखंड के माउंबेहट में रविवार को श्रीकृष्ण जन्म उत्सव के तीसरे दिन रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की भ्रमण यात्रा निकाली गयी। इस दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में जय श्रीकृष्ण का उद्घोष कर रहा था। इस मौके पर नवयुवक कांवरिया संघ, माउंबेहट ने बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। दास बाबा मंदिर प्रांगण में राम नाम लेखन बैंक के लिए भूमि पूजन का आयोजन संस्थापक पूर्णिमा देवी ने किया। स्व. वीरेंद्र झा की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में यह कार्यक्रम हुआ। यहां मां, शिव, सीताराम, राधेकृष्ण व हनुमान नाम लेखन पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर राम लखन झा, अतुल कृष्णन, अनूप कृष्णन, आस्था आदि थे।
मनीगाछी। गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती पर कलश शोभायात्रा के साथ ही शिविरों का आयोजन किया गया। कलशयात्रा में बीडीओ व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर ब्रह्मपुर, उजान, जतुका पैकटोल, चनौर, बाजितपुर एवं भण्डारिसम पंचायत में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन समरसता संकल्प अभियान के रूप में किया गया। बीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि ब्रह्मपुर में चार, उजान में पांच, चनौर में छह, बाजितपुर में चार एवं भण्डारिसम में तीन आवेदन लिए गए। सभी आवेदनों को संबंधित विभाग को भेजा गया है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play