Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में मरीजों को बेहतर एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं विभिन्न विभागों के संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में होमी भाभा कैंसर अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रभास, स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित चिकित्सकों के साथ अस्पताल में उपलब्ध कराई जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं एवं आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में संस्थागत प्रसव, सिजेरियन प्रसव, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग तथा सामान्य सर्जरी से संबंधित चिकित्सा सेवाओं के संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
बताया गया कि वर्तमान में अस्पताल में चार प्रमुख विभागों को चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाना है।इन विभागों के संचालन से आसपास के क्षेत्र के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। डीएम ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार से लगभग 10 किलोमीटर के क्षेत्र में निवास करने वाले नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दो अक्टूबर तक अस्पताल में संचालन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, ताकि निर्धारित चिकित्सा सेवाओं को सुचारू रूप से प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता एवं बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में चिकित्सा सेवाओं के संचालन के लिए आवश्यक चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, उपकरणों, आधारभूत संरचना, मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक के पूर्व डीएम ने सदर अस्पताल का निरीक्षण भी किया। बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रिया नारायण, डीपीएम स्वास्थ्य प्रभात कुमार राजू, डीसीएम रवि कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play