Darbhanga News: सिंहवाड़ा:मारपीट के दौरान मां-बेटी जख्मी – Hindustan

Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव में बदमाशों ने मारपीट कर मां-बेटी को जख्मी कर दिया। घर में घुसकर मारपीट करने के इस मामले में मो. एजाज की पत्नी रूबी खातून ने सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। कहा है कि मंसूर आलम उर्फ पप्पू शराब के नशे में पीड़िता के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दरवाजा तोड़कर घर में घुस गया तथा रूबी के साथ मारपीट की। इसी दौरान स्कूल से लौट रही पीड़िता की पुत्री पर मंसूर आलम उर्फ पप्पू ने ईंट से हमला कर दिया। उसने लूटपाट का भी आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कारवाई की जा रही है। सिटी एसपी ने सिमरी थाने का किया निरीक्षणसिंहवाड़ा। सिटी एसपी अशोक कुमार ने शनिवार को सिमरी थाने का औचक निरीक्षण किया। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अनुसंधान कार्य में तेजी लाने का निर्देश उन्होंने थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को दिया। सिटी एसपी ने थाना के विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन करते हुए रिकॉर्ड संधारण को अद्यतन रखने पर जोर दिया। कहा कि अनुसंधान में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News