Darbhanga News: दरभंगा। ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, तारालाही में हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक, जूनियर एवं सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में भावपूर्ण प्रस्तुति, शुद्ध उच्चारण और आत्मविश्वास के आधार पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया। प्राथमिक वर्ग में मुस्कान, जूनियर वर्ग में नैन्सी कुमारी तथा सीनियर वर्ग में पायल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक अविनाश कुमार ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई दी। निर्णायक मंडल में अशोक भगत, रेखा चौधरी एवं कृति दुलाल मल्लिक थे। 13 अक्तूबर को आयोजित होगा जॉब कैम्पदरभंगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय के माध्यम से 13 अक्टूबर को जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर मे ऑनलाइन माध्यम से जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इसमें कुल 100 मशीन ऑपरेटर एवं मेंटेंन प्रोडक्टर के पदों पर निुयक्ति के लिए 18 से 29 वर्ष के आईटीआई, डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य होगा। प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क होगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play