Darbhanga News: हिंदी मेजर विषय की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न में विकल्प नहीं – प्रभात खबर – Prabhat Khabar

BPSC 70th री-एग्जाम के रिजल्ट पर नहीं लगेगी रोक, विवाद पर आया पटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
प्रगति यात्रा पर खगड़िया पहुंचे सीएम नीतीश, 430 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात
इसरो ने स्पेडेक्स मिशन में अंतरिक्ष डॉकिंग में हासिल की ऐतिहासिक सफलता, भारत बना चौथा देश
Darbhanga News:स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-28 की संचालित परीक्षा में हिंदी मेजर के छात्रों का 20 अंकों का वस्तुनिष्ठ प्रश्न अन्य विषयों से भिन्न रहा.

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि की ओर से स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-28 की संचालित परीक्षा में हिंदी मेजर के छात्रों का 20 अंकों का वस्तुनिष्ठ प्रश्न अन्य विषयों से भिन्न रहा. छात्रों की शिकायत रही कि अन्य विषयों के 20 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में उत्तर देने के लिये चार-चार विकल्प उपलब्ध कराये गये थे. जबकि हिंदी विषय में ऐसा नहीं था. बिना विकल्प का प्रश्न पूछा गया. प्रश्न में इस बात का जिक्र भी नहीं किया गया था, कि छात्रों को इसका उत्तर कितने शब्द या लाइन में देना है.
इधर, वस्तुनिष्ठ प्रश्न बिना विकल्प के केवल हिंदी मेजर में ही क्यों पूछा गया, इस संबंध में पूछने पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने बताया कि विकल्प आधारित प्रश्न पूछा जाना छात्रों के लिए सुविधाजनक होता. बिना विकल्प आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर छात्रों को एक लाइन में देना है. कहा कि किसी खास विषय में ही ऐसा प्रश्न सेट नहीं होना चाहिये था. कहा कि वे इसे लेकर वे हिंदी के क्वेश्चन सेटर से बात करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Calculator: FD Gratuity Age Car Loan Fuel Home Loan Personal Loan EMI NPS Post Office RD BMI SSY PPF PF SIP SWP GST Lumpsum Income Tax Compound Interest
About Us Contact Us Grievance Investor Relations Authors Privacy Policy Terms & Conditions Advertise With Us
Copyright © 2024 Prabhat Khabar (NPHL)

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News