—विज्ञापन—
Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women WPL 2026 Eliminator, Live Cricket Score and Updates: महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को वडोदरा में खेला जा रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल में आमने सामने हैं. आरसीबी अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए उतर चुकी है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की नजरें पहले टाइटल पर हैं. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दोनों टीम बिना किसी बदलाव के साथ उतरी हैं. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बना दिए हैं. ये फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है.
दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग का चौथा फाइनल खेलने के लिए उतर चुकी है. साल 2023 में पहले सीजन की शुरुआत हुई थी, ऐसे में दिल्ली ने साल 2023, 2024, 2025 और अब 2026 के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है. हालांकि टीम को अब तक पहला खिताब नहीं जीता है.
महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है, जबकि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर की जा रही है.
वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम की पिच सीजन की शुरुआत में काफी स्लो थी. हालांकि पिछले कुछ मैच से यहां पर रन बन रहे हैं. अब बल्लेबाज दिल खोलकर रन बना रहे हैं. औसतन स्कोर 150 और 160 है.
मौसम की बात करें तो वडोदरा का तापमान 31 डिग्री है, जबकि 50 फीसदी नमी है. हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है. बारिश होने की संभावना 0 प्रतिशत है.
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), तानिया भाटिया, (विकेटकीपर), लुसी हैमिल्टन, चिनेले हेनरी, मारिजान कैप, अलाना किंग, लिजेल ली, मिन्नू मणि, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, शैफाली वर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, प्रगति सिंह, एडडला स्रुजाना, लॉरा वोलवार्ट.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल, प्रथ्योषा कुमार, अरुंधति रेड्डी, दयालन हेमलता, पूजा वस्त्राकर, लिन्से स्मिथ.

आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब हुई है. ग्रेस हैरिस महज 9 रन बनाकर चलती बनीं हैं. हैरिस फाइनल मुकाबले में गेम चेंजर साबित हो सकती थीं. बड़ा विकेट दिल्ली के हाथ लग गया है.
दिल्ली ने 20 ओवर में 203 रनों का विशाल स्कोर बना दिया है. आरसीबी को जीत के लिए 20 ओवर में 204 रन बनाने होंगे.
जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार पारी का अंत हो गया है. 17.4 ओवर के बाद 157/3 है. जेमिमा 37 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हो गई हैं.
33 गेंदों में जेमिमा 54 रन बनाकर खेल रही हैं. 15.1 ओवर के बाद स्कोर 144/2 है. लौरा भी उनका साथ दे रही हैं. उन्होंने 15 गेंदों में 26 रन बनाए हैं.
12 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. दिल्ली 113/2 है. जेमिमा 34 और लौरा 15 रन पर खेल रहे हैं.
10 ओवर का खेल खत्म हो गया है. दिल्ली का स्कोर 94/2 है. जेमिमा रोड्रिग्स 12 गेंदों में 19 और लौरा वॉलवाडट 8 गेंदों में 13 रन बनाकर खेल रही हैं.
लिजेल ली 30 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो गई हैं. 7.3 ओवर में दिल्ली का स्कोर 72/2 है.
दिल्ली को पहला झटका लगा है. शेफाली 13 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गई हैं. अरुनधती रेड्डी ने आरसीबी को पहली सफलता दिलाई है. 6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 53 रन है.
दिल्ली को दमदार शुरुआत मिली है. लिजेल ली और शेफाली वर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं. 5 ओवर के बाद स्कोर 31/0 है.
3 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. आरसीबी पहले विकेट की तलाश में है. 3 ओवर के बाद स्कोर 9 रन बिना किसी नुकसान के है.
क्रीज पर शेफाली वर्मा और लिजेल ली उतर चुकी हैं. दिल्ली को दोनों बल्लेबाजों से खासा उम्मीदें रहने वाली हैं. आरसीबी की ओर से पहला ओवर लॉरेन बेल कर रही हैं.
मैदान पर राष्ट्रगान हो रहा है. दोनों टीमें मैदान पर राष्ट्रगान के दौरान मैदान पर हैं. इसके बाद आरसीबी की टीम रणनीति तैयार करते हुए नजर आई.
दोनों टीमों की निगाहें जीत पर टिकी हुई हैं. दिल्ली जेमिमा की कप्तानी में पहली बार उतरी है, जबकि आरसीबी की कप्तानी में मंधाना साल 2023 से संभाल रही हैं.
फैंस मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. थोड़ी देर में मुकाबला शुरू होगा.
मैच शुरू होने से पहले बॉलीवुड की हसीना मलाइका अरोड़ा प्रफॉर्म कर रही हैं. क्लोजिंग सेरेमनी में फैंस जमकर अरोड़ा का डांस एंजॉय कर रहे हैं.
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (डब्ल्यू), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल.
लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वाड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मैरिज़ेन कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरानी, नंदनी शर्मा.
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आरसीबी और दिल्ली बिना किसी बदलाव के साथ उतरी हैं.
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने 8 मैच में 290 रन बनाए हैं.
शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मरिजाने कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिनु मणि, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा.
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, राधा यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सायली सतघारे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in