DDA के फ्लैट खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, 2,500 फ्लैट लॉन्च होते ही बुक – AajTak

दिल्ली में सस्ते घर की तलाश कर रहे लोगों के बीच दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की आवास योजना को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. डीडीए के मुताबिक, आवास निवेश योजना 2026 के तहत नरेला में 2,500 से ज्यादा एलआईजी (LIG) फ्लैट ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के महज दो घंटे के भीतर बुक हो गए. इन फ्लैटों पर 25 फीसदी की छूट दी जा रही है. योजना के तहत फ्लैटों की शुरुआती कीमत 14.95 लाख रुपये रखी गई है.
डीडीए ने 20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर दोपहर 12 बजे से इन फ्लैटों की बुकिंग शुरू की थी, बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की गई. 
नरेला में कहां मिल रहे हैं फ्लैट और कितनी है कीमत?
डीडीए की इस योजना में नरेला के पॉकेट 3 और पॉकेट 6 में कुल 2,516 फ्लैट उपलब्ध कराए गए थे, इनमें से 1,020 फ्लैट पॉकेट 3 में और 1,496 फ्लैट पॉकेट 6 में हैं. पॉकेट 3 में हर फ्लैट का आकार 49.90 वर्ग मीटर है. छूट के बाद इसकी संभावित कीमत 15.01 लाख रुपये रखी गई है, वहीं, पॉकेट 6 में प्रत्येक फ्लैट की संभावित कीमत 14.95 लाख रुपये है.
नरेला में सुविधाओं के विकास पर जोर
डीडीए के अनुसार, नरेला को आवासीय क्षेत्र के साथ-साथ शिक्षा, संस्थानों और खेल गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. यहां बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर काम हो रहा है. कनेक्टिविटी और दूसरी सुविधाओं में निवेश से इस इलाके के नियोजित शहरी विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
डीडीए का कहना है कि योजना को मिला रिस्पॉन्स किफायती आवास की मांग को दिखाता है. हालांकि, फ्लैट बुक करने से पहले खरीदारों को संबंधित फ्लैट की उपलब्धता, भुगतान की शर्तों, लोकेशन और अन्य जरूरी नियमों की जानकारी आधिकारिक दस्तावेजों से जरूर जांचनी चाहिए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News