Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। 8वीं श्री एसपी सिन्हा मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 के तीसरे दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। तुलास इंटरनेशनल और इंडियन पब्लिक स्कूल ने अपने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। सोमवार को राजावाला स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में पहला मैच तुलास इंटरनेशनल स्कूल और ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें तुलास ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल की। तुलास की ओर से तनुस ने 5वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि अनमोल ने 57वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम को जीत दिलाई ।दूसरा मैच इंडियन पब्लिक स्कूल और द टोंस ब्रिज स्कूल के बीच खेला गया।
इसमें इंडियन पब्लिक स्कूल ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 3-1 से जीत दर्ज की। इंडियन पब्लिक स्कूल से साकिब ने 15वें मिनट, अंश ने 28वें मिनट और तेजस ने 38वें मिनट में गोल किए। मैच में रेफरी और तकनीकी निदेशक की जिम्मेदारी डॉ वीरेंद्र सिंह रावत को और मैच कमिश्नर की जिम्मेदारी विमल सिंह रावत को सौंपी गई। स्कूल के हेड ऑफ स्पोर्ट्स अरुण गुसाईं एवं स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रणय ने बताया कि प्रतियोगिता में देहरादून के प्रमुख स्कूलों की टीमें प्रतिभाग किया है। इनमें दून ग्लोबल स्कूल, न्यू एरा एकेडमी, बलूनी पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, द टोंस ब्रिज स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर, केवी आईएमए समेत अन्य स्कूलों शामिल हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play