Delhi Blast News: हरियाणा में अलर्ट पर जांच एजेंसियां… मिले कई तथ्य, नायब सैनी ने दिल्‍ली विस्‍फोट पर जता… – Zee News

Trending Photos
Delhi Blast News: हर‍ियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाल किला मेट्रो स्‍टेशन के पास हुए विस्‍फोट को लेकर दुख जताया है. उन्‍होंने मंगलवार को कहा कि हमारी एजेंसियां ​​अलर्ट पर हैं और इस संबंध में हमें कई तथ्य मिल गए हैं.

मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि घटना की जांच अभी जारी है. मैं परम पिता परमात्‍मा से प्रार्थना करूंगा कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्‍थान दें. उन्होंने कहा कि इस तरह के मंसूबे रखने वाले कभी सफल नहीं होगे. 

वहीं खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह एक दुखद घटना है और हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश की सेना और पुलिस पर पूरा भरोसा है. अगर कोई ऐसा कृत्य करता है, तो वह ज्‍यादा दिन बच नहीं सकता. इस तरह की कायराना हरकत करने वाले ज्‍यादा दिन तक जीवित नहीं रहेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जांच जारी है और अब तक कश्मीर से लेकर हरियाणा और गुजरात और दिल्ली तक फैले एक बड़े नेटवर्क की पहचान हुई है. मेरा मानना ​​है कि एक बार जांच पूरी हो जाए, उसके बाद ही कोई टिप्पणी की जानी चाहिए.
ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट पीड़ितों के लिए CM रेखा गुप्ता ने किया सहायता राशि का ऐलान
पिछले 11 साल में देश में जम्‍मू-कश्‍मीर को छोड़कर इस तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है. देश इसको अप्रत्‍याशित दृष्टि से देख रहा है. इस घटना के पीछे जो भी ताकतें देश या विदेश में होंगी, उन पर सख्‍त कार्रवाई की जाएगी.
लाल किले के पास हुए विस्फोट की जांच के लिए 500 से अधिक सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है. दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रमुख प्रतिष्ठानों पर एनएसजी कमांडो तैनात किए गए हैं. दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं.उन्हें संदेह है कि कार विस्फोट ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से किया गया एक आत्मघाती हमला हो सकता है. 
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi  हर पल की जानकारी । हरियाणा  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News