Delhi Blast News Live: अभी कुछ कहना ठीक नहीं- लाल किले के पास हुए धमाके की अगली सुबह दिल्ली पुलिस का पहला बयान – abplive.com

देश की राजधानी दिल्ली सोमवार (10 नवंबर) की शाम तब दहल गई जब लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में ब्लास्ट हो गया. धमाकेके बाद दिल्ली में हाई अलर्ट है. दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट की सूचना पुलिस को मिली. इसके बाद तीन-चार गाड़ियों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई.
धमाके बाद दुकानों के शीशे टूट गए. घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भेजा गया है. दिल्ली में धमाके के बाद यूपी, उत्तराखंड और मुंबई में भी हाई अलर्ट है. पुलिस चौकी के कुछ दूर ही कार खड़ी थी. 
हादसे के बाद दमकल की करीब 15 गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं. पूरे एरिया को पुलिस द्वारा कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है। साथ ही, सामान्य गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है.
लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है. शाम के समय इस इलाके में अच्छी खासी भीड़ होती है. शाम के समय स्थानीय बाजार गुलजार होते हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने भी पहुंचते हैं.
डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने कहा कि यूएपीए, विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. जाँच शुरू हो गई है और दिल्ली पुलिस, एफएसएल, एनएसजी की कई विशेष टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और जाँच में मदद के लिए हर संभव सबूत इकट्ठा कर रही हैं. जाँच अभी शुरुआती चरण में है. इस पर कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी. एलएनजेपी में पोस्टमार्टम भी किए जा रहे हैं. पाँच पोस्टमार्टम पहले ही हो चुके हैं. हाँ, हमारे पास एक या दो अज्ञात शव हैं. हम पहले ही 6 शवों की पहचान कर चुके हैं.”
डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया कहते हैं, “कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. यूएपीए, विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. एनएसजी, दिल्ली पुलिस और एफएसएल की टीमें मौके पर मौजूद हैं और पूरे क्राइम सीन की जाँच कर रही हैं. जाँच जारी है. जिस कार में धमाका हुआ था, उसमें कुछ बॉडी पार्ट्स हैं. एफएसएल टीम उन्हें इकट्ठा कर रही है, देखते हैं कि ये कैसे जुड़ते हैं.”
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News