Delhi Breaking News Live: गाजियबाद में 3 लड़कियों की मौत से दुखी सोनू सूद, कर दी ये बड़ी मांग – Zee News

Delhi News Today Live Updates: गाजियाबाद में एक रिहायशी बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से तीन नाबालिग बहनों के कूदकर जान देने की खबर ने न सिर्फ आम जनता बल्कि एक्टर सोनू सूद को भी झकझोर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर यह मुद्दा उठाया और 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग पर बैन लगाने की मांग की, साथ ही अपने इस रुख के लिए लोगों से सपोर्ट भी मांगा. उन्होंने आगे कहा कि इस घटना को सिर्फ एक और हेडलाइन मानकर भुला नहीं देना चाहिए, बल्कि अब एक्शन लेने का समय है.
 
Trending Photos
Page Title: बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर इस घटना पर रिएक्ट करते हुए सोनू सूद ने लिखा कि गाजियाबाद में तीन छोटी लड़कियों की जान चली गई, हिंसा या गरीबी की वजह से नहीं, बल्कि ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल लत के अनदेखे दबाव की वजह से. मैंने यह मुद्दा पहले भी उठाया है, और मैं फिर कहूंगा. 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग पर बैन लगना चाहिए, सिवाय पढ़ाई के मकसद के. उन्होंने आगे कहा कि बचपन को गाइडेंस और देखभाल की जरूरत होती है, एल्गोरिदम और लगातार स्क्रीन टाइम की नहीं. यह किसी को दोष देने के बारे में नहीं है, बल्कि बहुत देर होने से पहले सेफ्टी के बारे में है. इसलिए, इसे सिर्फ एक और हेडलाइन न बनने दें जिसे हम भूल जाएं। अब एक्शन लेने का समय है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News