Delhi Chunav: पटपड़गंज से अवध ओझा, जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे सिसोदिया; AAP ने जारी की 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट – Zee News Hindi

अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Eleciton 2025) के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.
Trending Photos
AAP List for Delhi Chunav: अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Eleciton 2025) के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा यानी ओझा सर को पार्टी पटपड़गंज से टिकट दिया है, जहां से पहले मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ते थे. मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी गई है और इस बार वो जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी.

किस-किस को मिला टिकट?

आम आदमी पार्टी (AAP) ने नरेला से दिनेश भारद्वाज, तिमारपुर से सुरेंदर पाल सिंह बिट्टू, आदर्श नगर से मुकेश गोयल, मुडका से जसबीर कराला, मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक, रोहिणी से प्रदीप मित्तल, चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी, पटेल नगर से परवेश रतन, मंडीपुर से राखी बिड़लान, जनकपुरी से प्रवीण कुमार, बिजवासन से सुरेंदर भारद्वाज, पालम से जोगिंदर सोलंकी, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया, देवली से प्रेम कुमार चौहान, त्रिलोकपुरी से अंजना पारचा, पटपड़गंज से अवध ओझा, कृष्णा नगर से विकास बग्गा, गांधी नगर से नवीन चौधरी, शाहदरा से जितेंदर सिंह शंटी और मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान को टिकट दिया है.


Aam Aadmi Party releases its second list of candidates for Delhi assembly elections 2025
Former Dy CM Manish Sisodia to contest from Jangpura, Avadh Ojha from Patparganj pic.twitter.com/7gq5xX87yi

— ANI (@ANI) December 9, 2024
चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले 31 उम्मीदवार घोषित
दिल्ली विधानसभा के तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) ने अभी से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है आम आदमी पार्टी अब तक 31 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है. बता दें कि दिल्ली विधानसयबा चुनाव अगले साल जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकते हैं. हालांकि, अब तक चुनाव आयोग (ECI) की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News