Delhi Chunav 2025 News LIVE: दिल्ली चुनाव में AAP और भाजपा में जारी है पोस्टर वॉर, BJP ने केजरीवाल पर साधा … – News18 हिंदी

Live
Delhi Chunav 2025 News LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और AAP के बीच पोस्टर वॉर जारी है. BJP ने सोशल मीडिया साइट X पर एक पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में BJP ने कहा है, '10 साल से लंदन के झूठे सपने दिखाकर ठगने वाले इस AAP-दा को नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे #AAPदा_हटाओ_दिल्ली_बचाओ.'
Delhi Chunav 2025 News LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच पोस्ट वॉर जारी है. BJP ने सोशल मीडिया साइट X पर एक पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में BJP ने लिखा है, ’10 साल से लंदन के झूठे सपने दिखाकर ठगने वाले इस AAP-दा को नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे #AAPदा_हटाओ_दिल्ली_बचाओ.’
वहीं कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. इसमें पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं और अब घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या 70 सीटों में से 68 हो गई है. लिस्ट में प्रमुख नामों में तीन बार के विधायक सुरेंद्र कुमार शामिल हैं. उन्हें बवाना सीट से मैदान में उतारा गया है, और हरियाणा के पूर्व मंत्री अवतार सिंह भड़ाना के बेटे अर्जुन भड़ाना जो बदरपुर सीट से चुनाव लड़ें.
नई लिस्ट में घोषित अन्य उम्मीदवार हैं रोहिणी से सोमेश गुप्ता, करोल बाग से राहुल धानक और तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी. यह लिस्ट मंगलवार को जारी कांग्रेस की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट के बाद आई है, इसमें कई प्रमुख दावेदार शामिल थे. दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने हैं, जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी. सत्तारूढ़ अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) ने सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. जबकि भाजपा ने अब तक 58 नामों की घोषणा की है. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी है.
दिल्ली चुनाव 2025 लाइव: भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है, ‘इनसे बड़ा झूठों का कोई सरदार नहीं है. लोगों को कैसे गुमराह करना है, कैसे लोगों की भावनाओ से खेलना है. केजरीवाल पर अब लोग विश्वास नहीं कर रहे हैं. केजरीवाल सिर्फ हंसी का एक पात्र बनकर रह गए हैं. आपने लोगों के साथ विश्वासघात किया है, लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी और केजरीवाल कहीं न कहीं घबराई हुई है. इन्होंने राजनीती के स्तर को गिराया है.’
दिल्ली चुनाव 2025 लाइव: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच पोस्ट वॉर जारी है. BJP ने सोशल मीडिया साइट X पर एक पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में BJP ने लिखा है, ’10 साल से लंदन के झूठे सपने दिखाकर ठगने वाले इस AAP-दा को नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे #AAPदा_हटाओ_दिल्ली_बचाओ.’
दिल्ली चुनाव 2025 लाइव: दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी इशरत जहां करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के टिकट पर भाजपा के कपिल मिश्रा के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं. सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई  है. आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता और तेजतर्रार भाजपा नेता कपिल मिश्रा को करावल नगर से मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट की जगह पर टिकट दिया गया है.
पढ़ें पूरी खबर- Ishrat Jahan: कौन हैं इशरत जहां? जो फायरब्रांड BJP नेता कपिल शर्मा को देंगी टक्कर
Delhi Chunav Live: कांग्रेस की नई लिस्ट में प्रमुख नामों में तीन बार के विधायक सुरेंद्र कुमार शामिल हैं. उन्हें बवाना सीट से मैदान में उतारा गया है, और हरियाणा के पूर्व मंत्री अवतार सिंह भड़ाना के बेटे अर्जुन भड़ाना जो बदरपुर सीट से चुनाव लड़ें. नई लिस्ट में घोषित अन्य उम्मीदवार हैं रोहिणी से सुमेश गुप्ता, करोल बाग से राहुल धानक और तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी.
दिल्ली चुनाव लाइव: कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. इसमें पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं और अब घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या 70 सीटों में से 68 हो गई है.

GK: कौन सा जानवर मुंह से पैदा करता है बच्चे? शायद ही पता होगा जवाब
भीषण सर्दी में खाएं ये गर्म तासीर वाली सब्जियां, शरीर के लिए होती हैं फायदेमंद
सैफ अली खान से पहले इन सितारों पर हो चुका है जानलेवा हमला, बाल-बाल बची थी जान
पेड़ है कि कुबेर का खजाना! लकड़ी, पत्तियां, बीज से होती है छप्परफाड़ कमाई
घने कोहरे में सेफ ड्राइविंग के ये हैं 5 खास टिप्स, शीशे पर नहीं आएंगे भाप
भांग और चंद्र तिलक से सजे उज्जैन महाकाल, देखिए आज की मनमोहक तस्वीरें
अनाज में नहीं पड़ेंगे कीड़े, सब्जियां लंबे समय तक रहेंगी ताजी, कर लें ये उपाय
आंखों में हमेशा के लिए बस जाएगा गौरघाट वाटरफॉल का मनमोहक नजारा
'10 बच्चे पैदा करो या…' हिंदू आबादी पर हर्षा रिछारिया की दो टूक
लाइव ब्लॉग
5 minutes ago
18 minutes ago
5 minutes ago
3 minutes ago
13 hours ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News