Delhi Chunav LIVE: बीजेपी के CM चेहरे को केजरीवाल की चुनौती, पब्लिक के सामने आकर डिबेट करने का दिया न्योता – News18 हिंदी

Live
Delhi Chunav LIVE: आप नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि कई भाजपा नेताओं के एक ही परिसर से बड़ी संख्या में मतदाता आवेदन प्राप्त हुए हैं. बता दें कि दिल्ली चुनाव के लिए मतदाता सूची को लेकर आप और भाजपा के बीच विवाद हो गया है.
Delhi Chunav LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने यह कहा है कि सूत्रों से जानकारी मिली है कि भाजपा दिल्ली के सीएम के लिए रमेश बिधूड़ी के नाम पर मोहर लगा रही है. उन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी को जनता के बीच सार्वजनिक मंच पर अपने साथ डिबेट के लिए आमंत्रित किया है और कहा है कि वह आकर अपना विजन और अपने 10 सालों के काम जनता को बताएं.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली चुनाव लगभग नजदीक आ गए हैं और चुनाव में सब लोग जानना चाहते हैं किस पार्टी का कौन सीएम उम्मीदवार है. आम आदमी पार्टी की तरफ से शुरू से ही यह जगजाहिर था, पूरी पार्टी ने निर्णय लिया था और मेरे नाम के ऊपर सहमति थी कि अरविंद केजरीवाल सीएम उम्मीदवार होंगे. भारतीय जनता पार्टी का पता नहीं चल रहा था. 10 जनवरी को उनकी सीईसी की मीटिंग हुई है (सेंट्रल इलेक्शन कमेटी) और सूत्रों से पता चला है कि उस मीटिंग में भारतीय जनता पार्टी ने शायद निर्णय लिया है कि रमेश बिधूड़ी भारतीय जनता पार्टी के सीएम उम्मीदवार होंगे.
केजरीवाल ने कहा कि सूत्रों के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में औपचारिक रूप से रमेश बिधूड़ी के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा. मैं भारतीय जनता पार्टी के सीएम उम्मीदवार बनने के लिए तहे दिल से रमेश बिधूड़ी को बधाई देना चाहता हूं. मैं दिल्ली की जनता की ओर से मांग करता हूं कि रमेश बिधूड़ी बताएं कि उन्होंने 10 साल सांसद के तौर पर दिल्ली के लिए क्या-क्या काम किया. वह दिल्ली की जनता को बताएं कि उनका विजन क्या है. दिल्ली को लेकर वह और क्या-क्या काम करेंगे.
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में चुनावी सरगर्मी तेज है. दिल्ली में मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस में त्रिकोणीय है. हर पार्टी अपना-अपना ट्रंप कार्ड खेल रही है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दांव-पेच शुरू हो गया है. चुनाव अब त्रिकोणीय हो गया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कहा, “पीएम मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं… हमने वादा किया कि अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे… हमने प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाया. हमने कहा था कि धारा 370 हटाएंगे- हमने धारा-370 को समाप्त कर दिया. आज मैं ये कहकर जाता हूं कि ये मोदी की गारंटी है- एक-एक झुग्गी वालों को पक्का मकान देने का काम भाजपा करेगी.”
अमित शाह ने कहा, “हमने 10 साल में गरीब कल्याण के सारे काम जमीन पर उतारे… 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो मुफ्त अनाज देने का काम किया. साढ़े 3 करोड़ गरीबों को घर दिया. 10 करोड़ से ज्यादा गरीबों को गैस का सिलेंडर दिया. इसी तरह बिजली और शौचालय भी हर गरीब के घर देने का काम किया और आपने (AAP) तो गरीबों के घर की जगह अपना शीश महल बनवाने का काम किया.”
अमित शाह ने कहा, “5 फरवरी को इस आप-दा को उखाड़कर फेंक दीजिए… हर गरीब को पक्का मकान देने का काम पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार करेगी. भाजपा सरकार बनने के बाद एक भी गरीब कल्याण की योजनाएं बंद नहीं होगी, इस केजरीवाल के झूठे झांसे में नहीं आना है. झूठ, फरेब, धोखा और वादा-खिलाफी… ये चारों केजरीवाल के गुण हैं और आप-दा इन्होंने दिल्ली की जनता को भेजी है.”
अमित शाह ने कहा, “दिल्ली को नर्क बनाने का काम आपदा ने किया है… अन्ना हजारे को झांसा दिया, यमुना को झांसा दिया और अब पंजाब को झांसा देने का काम कर रहे हैं… दिल्ली वालों से ज्यादा पंजाब वाले ये कहते हैं कि इसका भरोसा मत करना नहीं तो पछताओगे… केजरीवाल में सभी चीजें मौजूद हैं… झूठ बोलते हैं.. भ्रष्टाचार में नंबर 1, दगा देते हैं…”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “5 फरवरी को झूठ बोलनेवाली सरकार से मुक्ति पानी है… जोर से बोलों यहां.. 5 फरवरी को दिल्ली की सरकार को उखाड़ फेंकना है.. दिल्ली के कल्याण का यही एक रास्ता है.. ये दिल्ली के डिजास्टर का काम कर रही है.”
अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, “दिल्ली चुनाव लगभग नजदीक आ गए हैं. चुनाव में लोग जानना चाहते हैं किस पार्टी का कौन सीएम उम्मीदवार है. आम आदमी पार्टी की तरफ से जगजाहिर था कि अरविंद केजरीवाल सीएम उम्मीदवार होंगे. CEC में निर्णय लिया गया है कि रमेश विधूड़ी जी सीएम उम्मीदवार होंगे. सूत्रों से पता चला है कि एक दो दिन में उनके नाम का ऐलान कर दिया जाएगा. मैं दिल्ली की जनता की तरफ से पूछना चाहता हूं कि बतौर सांसद उन्होंने 10 साल में क्या क्या काम किए.”
दिल्ली चुनाव लाइव: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, “हम लगातार कहते आ रहे हैं कि कैग रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश की जानी चाहिए. मुझे सोशल मीडिया से भी कुछ जानकारी मिली है, जिसके अनुसार इस शराब सौदे से सीधे तौर पर सरकारी खजाने को 2000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. मुझे इस बात का भी दुख है कि इस दौरान शीतकालीन सत्र भी था, क्या यह रिपोर्ट वहां पेश नहीं की जानी चाहिए थी? इससे एक बात साफ हो जाती है. इन सबके पीछे कोई डील जरूर थी, जिसके कारण कैग रिपोर्ट लाने में देरी हुई. मैं पूछना चाहता हूं कि आप और भाजपा के बीच ऐसी क्या डील हुई कि कैग रिपोर्ट पेश करने में इतनी देरी हुई.”
Delhi Chunav Live: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “… अगर उनकी (AAP) नीतियां इतनी अच्छी थीं तो वे हैरान क्यों थे?… आज आप के पास दिल्ली की टूटी सड़कें, घरों में गंदा पानी, बढ़ते बिजली बिल, कूड़े के पहाड़ और प्रदूषण का कोई जवाब नहीं है… आज दिल्ली की जनता ‘आप-दा’ से मुक्ति चाहती है.”
दिल्ली चुनाव लाइव: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे खुशी है कि दिल्ली की फ़रिश्ते योजना से सीख लेकर केंद्र भी इसके बारे में सोच रहा है. मेरा गडकरी जी से सिर्फ़ इतना अनुरोध है कि इस योजना से 1.5 लाख की लिमिट हटा लें. दुर्घटनाएं कभी कोई लिमिट देख कर नहीं होतीं. दिल्ली की हमारी फ़रिश्ते योजना में कोई लिमिट नहीं है. दिल्ली में हमने 26,000 से ज्यादा लोगों की जानें फ़रिश्ते योजना के ज़रिए बचाई हैं. किसी की जान से ज़्यादा कीमती कुछ भी नहीं है.
दिल्ली चुनाव लाइव: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज पार्टी अपना कैंपेन सॉन्ग लॉन्च कर रही है. आज पूरी दिल्ली में एक ही चर्चा है कि बीजेपी को लाना है. बहाने नहीं बदलाव चाहिए दिल्ली में बीजेपी चाहिए. दिल्ली में आपदा सरकार को हर हाल में हटाना है.
दिल्ली चुनाव लाइव: 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों में आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अंतरिम जमानत की मांग करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है. हुसैन को मुस्तफाबाद निर्वाचन क्षेत्र से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का उम्मीदवार घोषित किया गया है.
हुसैन ने 14 जनवरी से 9 फरवरी तक जमानत मांगी है, जिसकी सुनवाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने 13 जनवरी को तय की है. इसके अलावा उन्होंने दंगों और प्रवर्तन निदेशालय की जांच से जुड़े संबंधित मामलों में अंतरिम जमानत की मांग करते हुए ट्रायल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
अपनी याचिका में हुसैन ने तर्क दिया है कि उनके खिलाफ सबूतों में विश्वसनीयता की कमी है और अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान विरोधाभासी और अविश्वसनीय हैं. उन्होंने इसी मामले में तीन अन्य आरोपियों को हाल ही में दी गई जमानत का हवाला देते हुए समानता के आधार पर जमानत मांगी है.
मालूम हो कि फरवरी 2020 में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर हुई झड़पों के कारण उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा में 53 लोगों की जान चली गई थी. हुसैन पर आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या की साजिश रचने का आरोप है, जिसकी मौत दंगों का मुख्य कारण बन गई थी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने हाल ही में शर्मा की हत्या के मामले में हुसैन की नियमित जमानत याचिका के संबंध में एक नोटिस जारी किया, जिसमें 15 जनवरी को आगे की बहस तय की गई. हुसैन अभी भी हिरासत में है, उसकी कानूनी टीम का तर्क है कि बिना किसी मुकदमे के लंबे समय तक हिरासत में रखना उसके अधिकारों का उल्लंघन है. मुस्तफाबाद निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक और कानूनी जांच बढ़ने की संभावना है.
दिल्ली चुनाव लाइव: आप सांसद संजय सिंह ने कहा, ” बीजेपी का चुनावी घोटाले का खुलासा करने जा रहा हूं. इस काम कोई सामान्य व्यक्ति नहीं बल्कि भारत सरकार के मंत्री और बड़े बड़े लोग चुनाव आयोग की आंख में धूल झोंककर EC की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ कर रहे हैं. नई दिल्ली से बीजेपी के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा पूर्व सांसद हैं. फिर भी मई से लेकर अब तक 8 महीने से सांसद का बंगला कब्जा करके बैठे हैं. और उस बंगले की पते पर 33 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी.”
दिल्ली चुनाव लाइव: आप नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि कई भाजपा नेताओं के एक ही परिसर से बड़ी संख्या में मतदाता आवेदन प्राप्त हुए हैं. बता दें कि दिल्ली चुनाव के लिए मतदाता सूची को लेकर आप और भाजपा के बीच विवाद हो गया है.
दिल्ली चुनाव लाइव: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में अपनी नई “सनातन सेवा समिति” के गठन की घोषणा की है. इसका उद्देश्य दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पुरोहित समुदाय से जुड़ना और अपनी पहुंच को मजबूत करना है. घनेंद्र भारद्वाज को राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया है. जबकि विजय शर्मा समिति के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे.
अन्य प्रमुख नियुक्तियों में जितेंद्र शर्मा को राज्य कार्यकारी अध्यक्ष, सरदार राजिंदर सिंह को उपाध्यक्ष और बृजेश शर्मा को राज्य संगठन मंत्री बनाया गया है. मनीष गुप्ता और सरदार राजिंदर सिंह (हन्नी) को राज्य सचिव और दुष्यंत शर्मा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है. AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के ‘मंदिर प्रकोष्ठ’ के कई सदस्य सनातन सेवा समिति में शामिल हुए. वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे.
कार्यक्रम में बोलते हुए केजरीवाल ने अपने वादों को पूरा करने के लिए AAP की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला और कहा, “शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति का नेतृत्व करने के बाद, अब हम अपने पुजारियों के लिए यह क्रांति शुरू कर रहे हैं.” केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर भी अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आज हमें संतों और आचार्यों का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है. उनकी उपस्थिति और आशीर्वाद हमारे लिए बेहद प्रेरणादायक होंगे.” इस कदम को धार्मिक समुदायों को आकर्षित करने और राजधानी में भाजपा के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है.
दिल्ली चुनाव लाइव: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दांव-पेच शुरू हो गया है. चुनाव अब त्रिकोणिय हो गया है. कांग्रेस, बीजेपी और आदमी पार्टी लगातार एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. वही AAP के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज बड़ी घोषणा करने वाले हैं. वह आज 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेस करने वाले हैं.
Delhi Chunav Live: भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने AAP पर पंजाब भवन के सियासी इस्तेमाल का आरोप लगाया है. सिरसा ने X पर पोस्ट करके कहा है कि पंजाब भवन के ए ब्लॉक में विधायक और मंत्रियों ने कब्जा किया हुआ है और दिल्ली में प्रचार कर रहे हैं. तो वहीं पंजाब भवन के बी ब्लॉक पर चुनाव में रणनीति बनाने वाली आई पैक की टीम होने का आरोप लगाया और कहा पंजाब के संसाधनों का खुलेआम दोहन हो रहा है. उन्होंने चुनाव आयोग को टैग करते हुए इस मामले में जांच की मांग की.
Delhi Chunav LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है. सूत्रों के अनुसार इस लिस्ट में ये कुछ नाम हो सकते हैं:
मोती नगर से हरीश खुराना
लक्ष्मीनगर से अभय वर्मा (विधायक)
नरेला से राज करण खत्री
राजेन्द्र नगर से उमंग बजाज
किराड़ी से पूर्व ज़िलाध्यक्ष
दिल्ली चुनाव लाइव: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले अमित शाह और जेपी नड्डा ने संभावित उम्मीदवारों की सूची और पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श करने के लिए शुक्रवार दिन में प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात की थी. दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा की 29 उम्मीदवारों की पहली सूची चार जनवरी को जारी की गई थी.
दिल्ली चुनाव लाइव: दिल्ली में कैंडिडेट लिस्ट पर चर्चा करने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की शुक्रवार शाम को बैठक हुई. इस बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और बीएल संतोष समेत कई दिग्गज मौजूद थे. दिल्ली की बाकी बची सीटों पर कैंडिडेट के लिए चर्चा हो गई. माना जा रहा है कि आज भाजपा की दूसरी कैंडिडेट लिस्ट जारी हो सकती है.
Delhi Chunav LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने यह कहा है कि सूत्रों से जानकारी मिली है कि भाजपा दिल्ली के सीएम के लिए रमेश बिधूड़ी के नाम पर मोहर लगा रही है. उन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी को जनता के बीच सार्वजनिक मंच पर अपने साथ डिबेट के लिए आमंत्रित किया है और कहा है कि वह आकर अपना विजन और अपने 10 सालों के काम जनता को बताएं.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली चुनाव लगभग नजदीक आ गए हैं और चुनाव में सब लोग जानना चाहते हैं किस पार्टी का कौन सीएम उम्मीदवार है. आम आदमी पार्टी की तरफ से शुरू से ही यह जगजाहिर था, पूरी पार्टी ने निर्णय लिया था और मेरे नाम के ऊपर सहमति थी कि अरविंद केजरीवाल सीएम उम्मीदवार होंगे. भारतीय जनता पार्टी का पता नहीं चल रहा था. 10 जनवरी को उनकी सीईसी की मीटिंग हुई है (सेंट्रल इलेक्शन कमेटी) और सूत्रों से पता चला है कि उस मीटिंग में भारतीय जनता पार्टी ने शायद निर्णय लिया है कि रमेश बिधूड़ी भारतीय जनता पार्टी के सीएम उम्मीदवार होंगे.
केजरीवाल ने कहा कि सूत्रों के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में औपचारिक रूप से रमेश बिधूड़ी के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा. मैं भारतीय जनता पार्टी के सीएम उम्मीदवार बनने के लिए तहे दिल से रमेश बिधूड़ी को बधाई देना चाहता हूं. मैं दिल्ली की जनता की ओर से मांग करता हूं कि रमेश बिधूड़ी बताएं कि उन्होंने 10 साल सांसद के तौर पर दिल्ली के लिए क्या-क्या काम किया. वह दिल्ली की जनता को बताएं कि उनका विजन क्या है. दिल्ली को लेकर वह और क्या-क्या काम करेंगे.
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में चुनावी सरगर्मी तेज है. दिल्ली में मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस में त्रिकोणीय है. हर पार्टी अपना-अपना ट्रंप कार्ड खेल रही है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दांव-पेच शुरू हो गया है. चुनाव अब त्रिकोणीय हो गया है.

शिवनाथ नदी के किनारे बसा है महादेव का प्रिय जगह, घूमने की खास जगह मदकू द्वीप
खेतों में बुवाई के लिए करें इस यंत्र का प्रयोग, मिनटों में होगा घंटों का काम
CM जनकल्याण अभियान में यहां लगाए गए सबसे ज्यादा शिविर! बनाए गए आयुष्मान कार्ड
सर्दियों में संजीवनी हैं ये सब्जियां, रोगों का रामबाण, डॉक्टर ने गिनाएं फायदे
सर्दियों में बना रहे हैं घूमने का प्लान, स्वर्ग जैसी हैं नेपाल की ये पांच जगह
महाकुंभ को लेकर मिर्जापुर में तगड़ी सुरक्षा, आकाश से ऐसे की जा रही निगरानी
लोहड़ी पर ट्राई करें ये रंगोलियां, आपके त्यौहार को बना देगी स्पेशल
आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन की दिखाई झलक, समुद्र किनारे मस्ती करती आईं नजर
महाकाल का भक्त था एक्टर, शादी से पहले बदला धर्म, बना 5 वक्त का नमाजी
लाइव ब्लॉग
4 hours ago
9 hours ago
a day ago
2 days ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News