Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा, 3500 से ज्यादा हिरासत में – ABP News

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. दिल्ली पुलिस ने इस दौरान सीजेपी के 3500  प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस लगातार ड्रोन से कई इलाकों पर नजर रख रही है. जंतर-मंतर और इसके आसपास भारी पुलिसफोर्स तैनात है. प्रदर्शन को देखते हुए सरकार अलर्ट है. दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें कैंसिल हैं. वहीं कई मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं.
अभिजीत दीपके ने देर रात जारी एक वीडियो मैसेज में कहा कि शनिवार को दिल्ली में होने वाला प्रदर्शन उनके हिरासत में लिए जाने की स्थिति में भी नहीं रुकना चाहिए. दीपके ने कहा, ‘कल हमारा मार्च है. मुझे नहीं पता कि मेरे साथ क्या होगा, मुझे हवाईअड्डे से ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा या बाद में गिरफ्तार किया जाएगा. लेकिन मैं झुकने वाला नहीं हूं, क्योंकि हम देश में लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं. हिरासत में लिए जाने पर भी मुझे डर नहीं है. सरकार हम पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) या गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) लगा सकती है.’
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कई अहम रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें नई दिल्ली या मध्य दिल्ली के रास्ते रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या हवाई अड्डे जाना है तो अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें.
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे से स्थिति के अनुसार कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा. इनमें आउटर सर्किल कनॉट प्लेस-बाराखंबा रोड टी-पॉइंट, गोल डाकखाना गोलचक्कर, पटेल चौक गोलचक्कर, जय सिंह रोड-अशोका रोड टी-पॉइंट, आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर और आउटर सर्किल कनॉट प्लेस-संसद मार्ग टी-पॉइंट शामिल हैं.
जंतर-मंतर 1.0 के नायक सोनम वांगचुक ने दिल्ली में आज सुबह से हो रही गिरफ्तारियों पर कहा है कि ‘भारत अघोषित इमरजेंसी की स्थिति में है… कल जब मैंने आज के विरोध प्रदर्शन में एकता और शांति की अपील करते हुए एक मैसेज पोस्ट किया था, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अघोषित इमरजेंसी की चपेट में होगा.
मुझे खुशी थी कि आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए कई नेता मौजूद थे, लेकिन अब मुझे पता चला है कि उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुझे उम्मीद है कि गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा. अगर कल तक उन्हें रिहा नहीं किया गया, तो मुझे अनशन या पदयात्रा करने पर विचार करना पड़ेगा.
जंतर-मंतर 1.0 के नायक सोनम वांगचुक ने दिल्ली में आज सुबह से हो रही गिरफ्तारियों पर कहा है कि ‘देश में आपातकाल का दौर आ चुका है.’
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News