Delhi News: -सुबह 11 बजे तक कई मार्गों पर इंटर सिटी बसें भी नहीं चलेंगी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली और लाल किले के आसपास गुरुवार को जाम मिलने के आसार हैं। स्वतंत्रता दिवस के फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते लाल किले के आसपास के मार्गों के साथ इंडिया गेट सी-सी-हेक्सागन व उससे जुड़े रास्तों पर सुबह 4 बजे से 10 बजे तक व्यापक यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। वहीं भारत मंडप में शुरू हुए भारतीय व्यापार महोत्सव के चलते सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। लोगों को परेशानी से बचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट प्लान जारी किया है। इन वैकल्पिक मार्गों के जरिये गंतव्य तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। पुलिस ने लोगों को परेशानी से बचने के लिए मेट्रो ट्रेन से आने की सलाह दी है.
दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक तक नेताजी सुभाष मार्ग, जीपीओ दिल्ली से छत्ता रेल चौक तक लोथियान रोड, एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक एसपी मुखर्जी मार्ग, फव्वारा चौक से लाल किला तक चांदनी चौक रोड, रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक निषादराज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड से लिंक रोड तक नेताजी सुभाष मार्ग और राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड पर सामान्य वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। केवल विशेष लेबल वाले वाहनों को ही अनुमति मिलेगी। पुराना लोहे का पुल और गीता कॉलोनी पुल, शांति वन की ओर जाने वाला मार्ग भी बंद रहेगा.
इंडिया गेट सी-हेक्सागन, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बहादुरशाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग, सलीमगढ़ बाईपास रोड.
उत्तर-दक्षिण मार्ग
-अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, 11 मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां मार्ग, रानी झांसी रोड से दोनों तरफ आना-जाना कर सकते हैं।
-कनॉट प्लेस, मिंटो रोड, भवभूति मार्ग, अजमेरी गेट, श्रद्धानंद मार्ग, लाहौरी गेट चौक, नया बाजार, पीली कोठी, एसपी मुखर्जी मार्ग होते हुए ओडीआरएस तक पहुंचकर उत्तरी दिल्ली में अपने गंतव्य तक जाया जा सकता है और इसी मार्ग से वापसी भी की जा सकती है।
-निजामुद्दीन ब्रिज से यमुना पार करके, पुश्ता रोड, जीटी रोड, युधिष्ठिर सेतु पार कर आईएसबीटी पहुंचकर उत्तरी दिल्ली में अपने गंतव्य तक जा सकते हैं और इसी मार्ग से वापसी भी की जा सकती है।
पूर्व-पश्चिम मार्ग:
-एनएच-9, सराय काले खां, बारापुला, एम्स फ्लाईओवर के नीचे से रिंग रोड होते हुए जाएं
-डीएनडी, बारापुला रोड, आश्रम होते हुए रिंग रोड से जाएं
-एनएच-9, निजामुद्दीन, रिंग रोड, भैरों रोड, मथुरा रोड, सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, पृथ्वीराज रोड, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, एसपी मार्ग/रिज रोड से जाएं
-विकास मार्ग, आईपी मार्ग, डीडीयू मार्ग, मिंटो रोड, फिर कनॉट प्लेस , अजमेरी गेट, डीबीजी होते हुए जाएं
-पुश्ता रोड शास्त्री पार्क, जीटी रोड, युधिष्ठिर सेतु, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रिंग रोड, रानी झांसी रोड से जाएं
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे तक श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, महाराणा प्रताप आईएसबीटी से सराय काले खां आईएसबीटी, इंडिया गेट सी-हेक्सागन, शेर शाह रोड, डॉ. जाकिर हुसैन रोड, पंडारा रोड, शाहजहां रोड, अकबर रोड, राजपथ, अशोका रोड, केजी मार्ग, तिलक मार्ग, पुराना किला, सिकंदरा रोड, भगवानदास रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग पर डीटीसी और इंटर सिटी बसें नहीं चलेंगी। ऐसे में इन क्षेत्रों में जाने के लिए लोगों के लिए मेट्रो से जाना उचित रहेगा.
गुरुवार सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन खत्ता से वजीराबाद पुल के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। इसी अवधि में महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसें भी नहीं चलेंगी।लाल किला व कश्मीरी गेट की ओर आने वाली बसों को को तीस हजारी, मोरी गेट, गोखले मार्ग पर रोक दिया जाएगा.
पश्चिमी और दक्षिणी दिल्ली से: मदर टेरेसा क्रीसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड, रानी झांसी फ्लाईओवर, आजाद मार्केट, बुलेवार्ड रोड, मोरी गेट, एसपी मुखर्जी मार्ग होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचें
उत्तरी दिल्ली से: मोरी गेट, पुल दुफरीन, एसपी मुखर्जी मार्ग होते हुए पहुंचें
पूर्व/उत्तर-पूर्व से: पुश्ता रोड, युधिष्ठिर सेतु, मोरी गेट, पुल दुफरीन, एसपी मुखर्जी मार्ग होते हुए जाएं
पूर्व दिल्ली से: विकास मार्ग, डीडीयू मार्ग, भवभूति मार्ग होते हुए पहुंचे
उत्तर पूर्वी दिल्ली से: युधिष्ठिर सेतु, रानी झांसी रोड, रानी झांसी चौराहा, डीबीजी रोड होते हुए जाएं या मोरी गेट, पुल दुफरीन, एसपी मुखर्जी मार्ग, कुतुब रोड होते हुए पहुंचें
उत्तरी दिल्ली से: रानी झांसी रोड, झंडेवालान चौराहा, डीबीजी रोड होते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचें या मोरी गेट, पुल दुफरीन, एसपी मुखर्जी मार्ग, कुतुब रोड होते हुए जाएं
पश्चिमी दिल्ली से: पूसा रोड, हनुमान मूर्ति चौराहा, पंचकुइयां रोड, कनॉट प्लेस, चेम्सफोर्ड रोड होते हुए पहुंचें या डीबीजी रोड के रास्ते जाएं
दिक्षिणी दिल्ली से: कनॉट प्लेस, चेम्सफोर्ड रोड होते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचें।
लोक नायक अस्पताल : इसके मार्ग पर कोई पाबंदी नहीं
कस्तूरबा गांधी अस्पताल : अजमेरी गेट, अजमेरी बाजार, हौज काजी चौक, चावड़ी बाजार, बारशा बुल्लाह, उर्दू बाजार होते हुए जाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play