Delhi News: बहस के बीच फिरा बेटा का माथा, पत्थर से सिर कूचकर कर दी पिता की हत्या, गिरफ्तार – Jansatta

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में घरेलू विवाद के बाद 45 वर्षीय शख्स की उसके बेटे ने कथित तौर पर हत्या कर दी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना अंबेडकर भवन के पास हुई और पीड़ित की पहचान विनोद के रूप में हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस को घटना की जानकारी मिली और उसने घटनास्थल पर जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि उन्होंने विनोद को उसके बेटे भानु प्रताप द्वारा उनके घर के पास एक पार्क में हमला करते हुए देखा।
चलती मेट्रो में शख्स ने पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, डरकर इधर-उधर भागने लगे यात्री, खौफनाक Viral Video
गवाह ने दावा किया कि भानु ने अपने पिता को जमीन पर धकेल दिया और फिर उनके सिर और सीने पर कई बार पत्थरों से वार किया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद विनोद ने किसी तरह पास के अस्पताल में इलाज करवाया और बाद में अपनी बहन को हमले के बारे में बताया।
दिल्ली : रोड रेज में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, घर के पास वारदात को दिया अंजाम, तीन गिरफ्तार
हालांकि, इलाज मिलने के बावजूद उसकी मौत हो गई। पहाड़गंज थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसके तुरंत बाद भानु प्रताप को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान भानु ने अपना अपराध कबूल कर लिया।
रिपोर्ट के मुताबिक उसने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवादों के कारण उसके पिता के साथ अक्सर कहासुनी होती रहती थी। पुलिस के अनुसार, भानु ने बताया कि यह हमला गरमागरम बहस के दौरान हुआ और उसने अचानक गुस्से में आकर यह कदम उठाया।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस पर बयान देते हुए कहा कि प्रस्तावना को बदला नहीं जाता है। यह संविधान का बीज होती है। दुनिया के किसी अन्य देश में संविधान की प्रस्तावना को नहीं बदला गया है, यह सिर्फ भारत में देखने को मिलता है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News